मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दानिश अल्फाज की पत्नी सोमवार 27 मार्च को मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंची और अपने पति के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने अपने पति दानिश अल्फाज पर बेहद ही गंभीर आरोप लगा है। दानिश की पत्नी ने दानिश अल्फाज पर बलात्कार, अननैचुरल सेक्स, दहेज उत्पीड़न और धोखा देने जैस आरोप हैं। दानिश की पत्नी ने अपनी शिकायत में कहा कि उनके साथ उन्हीं के घर में बेहद गलत बर्ताव किया जा रहा है।
दानिश की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दानिश अल्फाज के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 377 (अननैचुरल सेक्स), 498(a) (गैरकानूनी रूप से शोषण और मांग), 406 (धोख देना) और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि दानिश अल्फाज अभी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस की मानें इस मामले की जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि दानिश अल्फाज सोशल मीडिया पर बड़ा नाम हैं। इसके अलावा वे एक फेमस सिंगर भी हैं। दानिश ने अपना पहला गाना पूनम पांडे और शक्ति कपूर की फिल्म ‘द जर्नी ऑफ कर्मा’ के लिए गाया था। बता दें, दानिश का जन्म 18 मार्च 1991 को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई-लिखाई मेरठ से ही की थी।
यह भी पढ़ें: बड़ी गंदी जुबान है इनको पागलखाने भेज देना चाहिए.., जया बच्चन ने कुणाल नायर को जमकर लताड़ा