फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी को लेकर चिंता में सितारे: टाइगर गोलीबारी मामले के बाद सेलेब्स सतर्क, मुंबई पुलिस से मांगी सुरक्षा

Thu, 19 Nov 2026 12:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Bollywood Celebrities Security Concerns: टाइगर श्रॉफ गोलीबारी मामले के बाद फिल्मी सितारे अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क हैं।
  • कई फिल्मी सितारों को कथित तौर पर धमकियां भी मिल चुकी हैं। इसके बाद सेलेब्स अपनी सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुंबई पुलिस के पास पहुंच रहे हैं।
  • पुलिस का सुरक्षा विभाग सितारों के आवेदनों का फिलहाल रिव्यू कर रहा है।
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्तूबर 2026 को मुंबई के जुहू में गोलीबारी की गई। इस हादसे में अभिनेता बाल-बाल बचे। गोलीबारी की इस घटना की जांच में सामने आया की हमलावर कई अन्य फिल्मी सितारों को भी निशाना बना रहे थे। वहीं, कुछ सेलेब्स को बाद में भी कथित तौर पर धमकियां मिली हैं। इस बीच सितारे अपनी सुरक्षा को लेकर चौकन्ने हो गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

मुंबई पुलिस ने क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की घटना और फिर मिली कथित धमकियों के बीच कई सेलेब्स मुंबई पुलिस से संपर्क कर रहे हैं और ज्यादा सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। पुलिस का सुरक्षा विभाग फिलहाल इस सिलसिले में मिल रही रिक्वेस्ट का रिव्यू कर रहा है। मुंबई पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई आधिकारिक ऑर्डर जारी नहीं किया गया है। 
विज्ञापन

सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए होगा रिव्यू
समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 'कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने मुंबई पुलिस से संपर्क करके कथित धमकियों के बीच अतिरिक्त सुरक्षा मांगी है। पुलिस का प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट रिक्वेस्ट को रिव्यू कर रहा है और धमकियों की विश्वसनीयता और गंभीरता का आकलन कर रहा है'। मुंबई पुलिस कुछ फिल्मी हस्तियों के लिए X-कैटेगरी की सुरक्षा पर विचार कर रही है, जिसमें आमतौर पर दो हथियारबंद सुरक्षाकर्मी होते हैं। हालांकि, आखिरी फैसला केस-बाय-केस खतरे के आकलन पर निर्भर करेगा। अभी तक कोई ऑफिशियल ऑर्डर जारी नहीं किया गया है, हालांकि यह रिव्यू हाल की सुरक्षा चिंताओं के बाद किया गया है, जिसमें टाइगर श्रॉफ के घर के पास गोलीबारी की घटना भी शामिल है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें