क्या बोले यूजर्स?
वीडियो देखने के बाद एक शख्स ने लिखा, 'यंग की स्माइल सब कुछ कह रही है।' एक अन्य ने लिखा, 'लव का चेहरा देखो।' तीसरे शख्स ने लिखा, 'स्काउट सोच रहे होंगे कि ये हर बार मैं ही आगे क्यू आ जाता हूं।' एक यूजर ने लिखा, 'कायनात चाहती है कि वे साथ रहें।' एक शख्स ने लिखा, 'कोई और डाइस उठा लेता।'
कौन बना इस हफ्ते कप्तान?
शो में प्रतिभागियों को एक और टास्क दिया गया। कैप्टेंसी के दावेदारों को स्पंज से एक निशान को भरना था। वहीं, अन्य घर वाले जिस प्रतिभागी को कैप्टन नहीं बनने देना चाहते थे, वह स्पंज निकलते थे। लव गिल ने स्पंच को 'सी' निशान में भरने की कोशिश की। हालांकि उनके नीचे से कुछ प्रतिभागियों ने स्पंज निकाले। इस बीच काफी अफरा-तफरी का माहौल रहा।
इस दौरान आम्रपाली ने लव से कहा कि आपने मुझे काटा। लव गिल ने कहा कि मेरे मुंह में हाथ क्यों डाल रही थी। वहीं, अरिश्फा ने कहा कि लव फिजिकल मत हो। इस पर लव ने कहा कि मेरे साथ भी सेम चीजें हुई थीं। इस बीच उदिति को चोट लग गई। उन्हें माथे से खून आने लगा। इस पर बिग बॉस ने उदिति को मेडिकल रूम में बुलाया। इसके बाद उदिति घर की नई कप्तान बन गई हैं।