फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baaghi 4 Teaser: टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' का टीजर जारी, फुल एक्शन मोड में दिखे अभिनेता

Mon, 11 Aug 2025 01:29 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Baaghi 4 Teaser Released: टाइगर श्रॉफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बागी 4' का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें अभिनेता फुल एक्शन मोड में दुश्मनों पर बर्बरता से वार करते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
बागी 4 - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाइगर श्रॉफ के फैंस को उनकी आगामी फिल्म 'बागी 4' का लंबे समय से इंतजार था। आखिरकार आज 11 अगस्त को मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर जारी कर दिया। टीजर में टाइगर बेहद ही आक्रामक अंदाज में नजर आ रहे हैं और अपने दुश्मनों पर किसी भी प्रकार की दया ना दिखाते हुए उनपर जोरदार हमला कर रहे हैं। आइए देखें फिल्म का टीजर। 

विज्ञापन


रोंगटे खड़े कर देने वाला टीजर
'बागी 4' के निर्माताओं ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है, जो 1 मिनट 49 सेकेंड का है। इस टीजर की शुरुआत टाइगर श्रॉफ के एक डायलॉग से होती है कि जरूरत और जरूरी में फर्क होता है। इसके बाद टीजर में अभिनेता को बहुत ही गुस्से में हथियारों से दुश्मनों पर आक्रामक हमला करते देखा जाता है, जो काफी भयानक और रोंगटे खड़े कर देने वाला है। टीजर देखने के बाद नेटिजंस के मन में फिल्म को लेकर बेसब्री और बढ़ गई है।
 


खलनायक की भूमिका में छाए संजय दत्त
टीजर में संजय दत्त खलनायक की भूमिका में खतरनाक अंदाज में दिख रहे हैं और टाइगर श्रॉफ से उनकी जबरदस्त भिड़त हो रही है। इसके अलावा सोनम बाजवा के स्क्रीन प्रेजेंस ने ग्लैमर और एक्शन का शानदार तड़का लगाया है, जो दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। इतना ही नहीं टीजर में हरनाज संधू भी एक्शन मोड में जबरदस्त अंदाज में दिख रही है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: TMKOC: असित मोदी संग ‘तारक मेहता…’ की ‘दयाबेन’ को देख खुश हुए यूजर्स, दिशा वकानी से कर डाली बड़ी डिमांड

कब रिलीज होगी फिल्म?
मशहूर 'बागी' फ्रैंचाइजी की चौथी किस्त का निर्देशन ए. हर्ष ने किया है और इसे साजिद नाडियाडवाल द्वार निर्मित किया गया है। इसमें टाइगर श्रॉफ, सोनम बाजवा, संजय दत्त और हरनाज संधू अहम किरदार में हैं। 'बागी 4' सितंबर 5 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें