सुशील कुमार और अमिताभ बच्चन
- फोटो : एक्स
केबीसी- पांचवा सीजन
2011 में प्रसारित हुआ पांचवा सीजन काफी शानदार रहा था। इस सीजन में बिहार के रहने वाले सुशील कुमार ने पांच करोड़ रुपये जीते थे। वहीं बिहार के ही अनिल कुमार सिन्हा ने भी एक करोड़ की इनाम राशि अपने नाम की थी।
केबीसी- छठवां सीजन
सितंबर 2012 में कौन बनेगा करोड़पति का छठा सीजन शुरू हुआ था और यह 2013 जनवरी तक चला था। इस सीजन में मुंबई की सनमीत कौर ने पांच करोड़ रुपये जीता था।
केबीसी- सातवां सीजन
सितंबर 2013 में प्रसारित हुए इस सीजन की में दो प्रतिभागियों ने एक-एक करोड़ की राशि अपने नाम की थी। इसमें फिरोज फातिमा और ताज मोहम्मद रंगरेज विजेता हुए थे।
केबीसी- आठवां सीजन
कौन बनेगा करोड़पति का आठवां सीजन साल 2014 में आया था। इस सीजन में दिल्ली के दो सगे भाइयों अचिन और सार्थक नरूला ने 7 करोड़ रुपये जीते थे।
केबीसी- नौवां सीजन
बात करें नौवें सीजन की तो इसमें झारखंड की रहने वाली अनामिका मजूमदार ने एक करोड़ की धनराशि जीती थी।
केबीसी- दसवां सीजन
2018 में आए इस सीजन में गुवाहटी की रहने वाली बिनीती जैन ने एक करोड़ रुपये जीता था।
केबीसी- 11वां सीजन
केबीसी के इस सीजन में चार प्रतिभागियों ने एक करोड़ जीता था। इसमें सनोज राज, बबिता ताड़े, अजीत कुमार और गौतम कुमार झा ने 1 करोड़ की धनराशि अपने नाम की थी।
केबीसी- 12वां सीजन
सितंबर 2020 से चलकर जनवरी 2021 में आयोजित हुए इस सीजन में दो प्रतिभागियों ने एक-एक करोड़ रुपये जीता था। इन विजेताओं में दिल्ली की ऑफिसर नाजिया नसीम थीं, वहीं दूसरी विजेता की बात करें तो वो हिमाचल प्रदेश की आईपीएस अधिकारी मोहिता शर्मा थीं।
केबीसी- 13वां सीजन
अगस्त 2021 से चलकर दिसंबर 2021 तक चलने वाले इस सीजन में दो करोड़पतियों ने एक-एक करोड़ हासिल किया था। इसमें एक का नाम था हिमानी बुंदेला और दूसरे विजेता का नाम साहिल आदित्य अहिरवार था।
केबीसी- 14वां सीजन
साल 2023 में प्रसारित हुए इस सीजन की विजेता कविता चावला थी, जिन्होंने एक करोड़ रुपये जीता था।
केबीसी- 15वां सीजन
जसनील कुमार कौन बनेगा करोड़पति शो के 15वें सीजन के विनर बने थे, जिन्होंने एक करोड़ रुपये का खिताब जीता था।
केबीसी- 16वां सीजन
कश्मीर से आए चंदर प्रकाश कौन बनेगा करोड़पति शो में 16वें सीजन के विजेता बने। उन्होंने एक करोड़ रुपये की धनराशि अपने नाम की थी।