टाइगर श्रॉफ-जैकी श्रॉफ-सुनील शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
अचानक ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे टाइगर, पिता को भेंट किया गमला
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में टाइगर शॉफ अचानक पहुंचे और पिता जैकी श्रॉफ को सरप्राइज दिया। उन्होंने सबसे पहले अपने पिता को गमला भेंट किया। बेटे को देख जैकी श्रॉफ चौंक गए और बेहद खुश हुए। उन्होंने स्टेज पर ही बेटे टाइगर को चूम लिया। इसके बाद टाइगर श्रॉफ एक्टर सुनील शेट्टी से मिले और अन्ना ने भी टाइगर को गले लगा लिया।
टाइगर श्रॉफ-जैकी श्रॉफ-सुनील शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
सीरीज के लिए टाइगर ने जताया उत्साह
टाइगर श्रॉफ ने सीरीज को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया। इससे भी ज्यादा वे दोनों दिग्गज एक्शन कलाकारों को साथ में देखने के लिए उत्साहित हैं। टाइगर श्रॉफ ने कहा, 'ईमानदारी से कह रहा हूं कि बहुत ही खुशनसीब हूं, क्योंकि मुझे दो एक्शन हीरो को लंबे वक्त बाद साथ में देखने का मौका मिल रहा है। बहुत-बहुत शुभकामनाएं सुनील अंकल। बहुत-बहुत शुभकामनाएं डैड'। इस पर जैकी श्रॉफ ने हंसते हुए कहा, 'यहां आने के लिए बहुत शुक्रिया'। सुनील शेट्टी ने भी टाइगर श्रॉफ का शुक्रिया जताया।
जैकी श्रॉफ के साथ शूटिंग में सुनील शेट्टी को होती थी ये दिक्कत
प्रिंस धीमान और आलोक बत्रा के निर्देशन में बनी 'हंटर 2' अमेजन एमएक्स प्लेयर पर 24 जुलाई, 2025 से रिलीज होगी। इस सीरीज का पहला सीजन साल 2023 में आया था। इसमें जैकी श्रॉफ ने कैमियो रोल अदा किया था। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सुनील शेट्टी ने कहा कि वे जैकी श्रॉफ की बहुत इज्जत करते हैं। यहां तक कि शूटिंग के दौरान उन्हें मारने या कुछ बोलने में वे हिचकिचाते थे। आज भी उनके साथ ऐसा होता है। ऐसा सम्मान की वजह से है। मगर, फिर काम करना है और फिल्में करनी हैं तो इससे बाहर निकलना पड़ा। सुनील शेट्टी ने कहा, 'दादा मेरे लिए हीरो थे और आज भी हीरो हैं'।