'द पैराडाइज' का कलेक्शन
फिल्म 'द पैराडाइज' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। बुधवार को नानी अभिनीत इस फिल्म ने 3.40 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल गुरुवार को आठवें दिन कलेक्शन में मामूली गिरावट देखी गई। कल इस फिल्म ने 3.30 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 108.21 करोड़ रुपये हुआ है।
'द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट'
- फोटो : अमर उजाला
'द वन' की कमाई में गिरावट
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अभिनीत यह फिल्म दर्शकों को लुभाने में कामयाब होती दिख रही है। बुधवार के मुकाबले कल गुरुवार को इसके कलेक्शन में इजाफा दर्ज हुआ है। यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। बुधवार को छठे दिन इसकी कमाई 4.25 करोड़ रुपये रही थी। वहीं, कल गुरुवार को सातवें दिन कारोबार 4.40 करोड़ रुपये रहा। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अर्धशतक जड़ दिया है। फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 53.57 करोड़ रुपये हो चुका है।
'एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर'
'द वन' के साथ ही 25 सितंबर को हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर' भी रिलीज हुई थी। सात साल बाद मार्वल की यह फिल्म नए अंदाज में दर्शकों के बीच आई है। कल बुधवार को यानी छठे दिन फिल्म की कमाई 2.05 करोड़ रुपये रही थी। वहीं, कल गुरुवार को सातवें दिन भी इसका कलेक्शन इतना ही रहा। फिल्म का भारत में कलेक्शन 31.40 करोड़ रुपये हो चुका है।
'हनुमान अंश' का कितना रहा कलेक्शन?
07 अगस्त को रिलीज यह फिल्म अब भी छाई हुई है। बुधवार को फिल्म ने 2.20 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल गुरुवार को इसमें और इजाफा देखा गया। कल 56वें दिन इस फिल्म ने 2.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ 'हनुमान अंश' का टोटल नेट कलेक्शन 317.38 करोड़ रुपये हो चुका है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म का कारोबार 414 करोड़ रुपये हो चुका है।
लाखों में सिमटी 'मिर्जापुर'
फिल्म 'मिर्जापुर' भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। हालांकि, इसकी कमाई अब लाखों में सिमट गई है और यह टिकट खिड़की से विदा लेने वाली है। बुधवार को यानी 27वें दिन फिल्म का कलेक्शन 55 लाख रुपये रहा। कल गुरुवार को 28वें दिन 'मिर्जापुर' ने 60 लाख रुपये कमाए। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 229.50 करोड़ रुपये हो चुका है।