फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thunderbolts Big Game Trailer: एवेंजर्स नहीं आने वाले! क्या थंडरबोल्ट्स करेंगे अमेरिका की हिफाजत? देखें ट्रेलर

Mon, 10 Feb 2025 12:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Thunderbolts Big Game Trailer: मार्वल स्टूडियोज की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'थंडरबोल्ट्स' का ट्रेलर जारी हुआ है। यह फिल्म इस साल मई में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Thunderbolts - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्वल्स की आगामी सुपरहीरो फिल्म 'थंडरबोल्ड्स' का ट्रेलर जारी हुआ है। एवेंजर्स वापस नहीं आने वाले। थंडरबोल्ट्स आकार ले रहे हैं। अमेरिका को बचाने का जिम्मा भी अब इनके कंधे पर है। मार्वल स्टूडियोज की इस सुपरहीरो फिल्म में कुछ यही दिखाया जाने वाला है। फिल्म का ट्रेलर आज सोमवार को रिलीज हुआ है।

विज्ञापन

कौन करेगा अमेरिका की सुरक्षा?
ट्रेलर की शुरुआत में कहा जाता है, 'मुद्दे की बात ये है कि एवेंजर्स नहीं आने वाले हैं। तो फिर क्या लगता है, कौन करेगा अमेरिका की हिफाजत?'। बैकग्राउंड से आवाज आती है, 'खतरा फिर से मंडरा रहा है और तुम उससे निपटने में मदद करोगे'। जवाब मिलता है, 'हम?' और यह जवाब मिलता है एंटी हीरो की टोली की तरफ से। यह टोली 'थंडरबोल्ट्स' की है। और चुनौती ये है कि हिफाजत की जिम्मेदारी जिन्हें मिली है, उनमें से कोई उड़ नहीं सकता।

थंडरबोल्ट्स का इतिहास रचने का सपना
अचानक किसी की एंट्री होती है और एंटी हीरो की टोली से कहता है, 'तुमको लगा था कि दुनिया बचा लोगे? खुद को बचा लो वही काफी है'। एंटी हीरो की टोली हारने लगती है, निराश होती है, लेकिन फिर खुद ही मिलकर अपना हौसला बढ़ाकर आगे बढ़ती है। आगाज करते हैं, 'हम हैं थंडरबोल्ट्स'। इतिहास में झंडा बुलंद करने का सपना देखते हैं और भविष्यवाणी करते हैं कि बर्गर वाले अपने मील्स के साथ हमारे छोटे-छोटे खिलौने देंगे।
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
जेक श्रेयर द्वारा निर्देशित 'थंडरबोल्ट्स 'का कार्यकारी निर्माण लुइस डी'एस्पोसिटो, ब्रायन चैपेक, जेसन तामेज और पूर्व एमसीयू स्टार स्कारलेट जोहानसन (ब्लैक विडो) द्वारा किया गया है। फिल्म की पटकथा एक पावरहाउस टीम द्वारा बनाई गई है, जिसमें एरिक पियर्सन (थॉर: रैग्नारोक, ब्लैक विडो), ली सुंग जिन (बीफ) और जोआना कैलो (द बियर) शामिल हैं। यह फिल्म 2 मई, 2025 को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें