फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uorfi Javed: डिजाइनर ड्रेस के जरिए उर्फी ने किया 'नारी शक्ति' का प्रदर्शन, यूजर्स ने की दिल खोलकर तारीफ

Mon, 10 Feb 2025 11:53 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Uorfi Javed New Dress: उर्फी जावेद अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। मगर, इस बार वे ऐसी ड्रेस पहनकर हाजिर हुई हैं कि यूजर्स तारीफ करते नहीं थक रहे।
विज्ञापन
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उर्फी जावेद ने इतनी लोकप्रियता अपने अभिनय से हासिल नहीं की, जितनी अपने फैशन और स्टाइल के चलते की है। बिना किसी बड़े मंच के, सिर्फ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उन्होंने अपने अतरंगी लिबास को लेकर इतनी लाइमलाइट लूटी है। यूं तो ज्यादातर बार होता ये है कि उर्फी अपने कपड़ों के लिए ट्रोल की जाती हैं, मगर इस बार गंगा उल्टी बह रही है। वे ऐसी ड्रेस पहनकर आई हैं कि लोग उनकी तारीफ तो कर ही रहे हैं, साथ ही कह रहे हैं कि उर्फी को एक बढ़िया प्लेटफॉर्म मिलना चाहिए।

विज्ञापन
Trending Videos

उर्फी नहीं, इस डिजाइनर ने तैयार की ड्रेस
हमेशा बोल्ड और अतरंगी कपड़े पहनकर तस्वीरें और वीडियो शेयर करने वाली उर्फी इस बार अपने आउटफिट से नारी शक्ति का प्रदर्शन करती दिखी हैं। उर्फी का दावा है कि उनकी ड्रेस 'सती' से प्रेरित है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। हालांकि, यह ड्रेस उर्फी ने नहीं बनाई है। यह ड्रेस फैशन डिजाइनर अखिलेश गुप्ता ने तैयार की है।
 

उर्फी ने बताई ड्रेस की डिटेल
उर्फी जावेद अपने ज्यादातर कपड़े खुद डिजाइन करती हैं। वे कभी पॉलीथिन से, कभी अखबार से तो कभी मोतियों और लोहे से...तमाम चीजों से प्रयोग करते हुए अपनी स्टाइलिश ड्रेस बनाती हैं। मगर, हाल ही में जो ड्रेस पहनकर आई हैं, वह 'सती' से प्रेरित है। उर्फी ने ड्रेस की डिटेल बताते हुए लिखा है, 'सती' से प्रेरित ड्रेस, एक महिला के शरीर के चारों ओर आग लगाई जाती है। शानदार तरीके से अखिलेश गुप्ता ने 'नारी शक्ति' को दर्शाया है। एक महिला इन सब से शालीनता से गुजर सकती है। ड्रेस के आसपास के मूविंग एलीमेंट्स आग का संकेत हैं। यह पीस 'गोल्डन चक्र' कहलाता है।

ये खबर भी पढ़ें:
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर के बॉडी डबल के साथ हो रही रामायण की शूटिंग, आखिर कहां बिजी हैं अभिनेता?
विज्ञापन

यूजर्स ने बांधे तारीफों के पुल
उर्फी की इस ड्रेस को देखकर यूजर्स काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उर्फी में गजब का आत्मविश्वास है। वह वाकई गजब हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कोई कुछ भी बोले, उर्फी में प्रतिभा की कमी नहीं'। एक यूजर ने लिखा, 'उर्फी काफी मेहनती हैं। प्रतिभाशाली हैं। हम उन्हें सपोर्ट करते हैं। उनके फैशन की समझ को देखते हुए उन्हें एक बढ़िया प्लेटफॉर्म मिलना चाहिए।'

ये खबर भी पढ़ें:
Chhaava: 'छावा' के लिए सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट लेना नहीं रहा आसान, इन बदलावों के बाद मिली हरी झंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें