मशहूर अभिनेता ममूटी कई दशक से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उन्हें तीन बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है। यह सम्मान पाने वाले वे दूसरे भारतीय अभिनेता हैं। अलग-अलग भाषाओं की सैंकड़ों फिल्मों में काम कर चुके ममूटी अब भी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। फिलहाल वे बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की आय और खर्चों पर अपनी एक टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में हैं।
बोले- 'मुझे आरामदायक जिंदगी के लिए पैसों की जरूरत नहीं'
ममूटी को आज भी अभिनय से प्रेम है। वे तमाम लोगों को आज भी इंडस्ट्री में रास्ता दिखा रहे हैं। 70 साल पार की उम्र में भी वे न सिर्फ सक्रिय हैं, बल्कि लोगों के चहेते बने हुए हैं। लेकिन क्या चीज है जो उन्हें पीछे हटने से रोकती है? वे आराम करने की बजाय लगातार काम कर रहे हैं। वे ऐसे आसान रोल करने में भी दिलचस्पी नहीं लेते, जिनमें उनसे ज्यादा उम्मीदें नहीं होतीं? हाल ही में उन्होंने इसका खुलासा किया। ममूटी ने हाल ही में द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत में बताया कि पांच दशक बाद भी उन्हें अपने काम से प्यार कैसे है? एक्टर ने कहा, 'यह तो इंसानी फितरत है'। आगे कहा कि अब उन्हें सुरक्षित, आरामदायक जिंदगी जीने के लिए और पैसों की जरूरत नहीं है।
Kareena Kapoor: एयरपोर्ट पर पब्लिक के बीच पहुंचीं करीना कपूर, देखकर पहचान नहीं पाए अंकल; देखें मजेदार वीडियो
क्यों दिया मुकेश अंबानी का उदाहरण
अभिनेता ने अपनी बात को समझाने के लिए पॉलिटिशियन का उदाहरण दिया। काम के प्रति जुनून को बताने के लिए बिजनेसमैन मुकेश अंबानी उदाहरण दिया। ममूटी ने कहा, 'ये पॉलिटिशियन 90 या 100 साल के होने पर भी पॉलिटिक्स में क्यों रहना चाहते हैं? मुकेश अंबानी इतना पैसा क्यों कमा रहे हैं? यह उनके लिए नहीं है..., वह जो भी पैसा कमा रहे हैं, उसका इस्तेमाल नहीं करेंगे। मैं यहां अपनी तुलना अंबानी से नहीं कर रहा हूं। मैं बस इतना कह रहा हूं कि यह इंसानियत है। आपके पास जो कुछ भी है, आपको और चाहिए होगा। यही लालच है'।
एक्टिंग को बताया सांस लेने का जरिया
एक्टर ने आगे कहा कि कई आर्टिस्ट ऐसे रहे हैं, जिन्होंने स्टेज पर परफॉर्म करते हुए मरने का सपना देखा, उनके दिल के करीब थे। ममूटी ने कहा कि उनके लिए एक्टिंग, उस हवा की तरह है जिसमें वे सांस लेते हैं। ममूटी ने कहा, 'अगर आप किसी बहुत कमजोर आदमी को, जो अब हिल भी नहीं सकता, लेकिन जो कभी बहुत अच्छा एक्टर था, किसी रोल के लिए बुलाते हैं, तो वह आएगा और अपना बेस्ट देने की कोशिश करेगा'।