फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हम इंसाफ के लिए लड़ रहे हैं';  केरल के पूर्व MLA व निर्देशक पर शोषण का आरोप लगाने वाली निर्माता आशा अची बोलीं

Sat, 21 Feb 2026 11:10 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Asha Achy Joseph: फिल्म निर्माता आशा अची जोसेफ ने हाल ही में अपने साथ हुई शोषण की घटना के बारे में जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पूर्व एमएलए और निर्देशक ने उन्हें किस तरह अपने कमरे में बुलाय था और अब वे इंसाफ के लिए लड़ रही हैं।
विज्ञापन
आशा अची जोसेफ - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के पूर्व विधायक और डायरेक्टर मोहम्मद के खिलाफ कथित तौर पर यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराने वाली फिल्म निर्माता आशा अची जोसेफ ने हाल ही में अपने साथ हुई घटना के बारे में चर्चा की। उन्होंने इस घटना, न्याय के लिए अपनी चल रही लड़ाई और महिला अधिकार ग्रुप्स के साथ अपने काम के बारे में खुलकर बात की है।

विज्ञापन


आशा अची ने बताया क्या हुआ था?
30वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ केरल (IFFK) में मलयालम फिल्म सिलेक्शन जूरी के चेयरमैन PTK मोहम्मद ने फिल्म सलेक्शन प्रक्रिया पर चर्चा करने के बहाने आशा अची को अपने होटल सुइट में बुलाया था। आशा ने आरोप लगाया कि मोहम्मद ने बिना अनुमति और आक्रामक तरीके से शारीरिक शोषण किया, जिससे वह कमरे से भाग गईं। हालांकि, आशा ने शिकायत दर्ज करने के बाद शुरू में अपना नाम सार्वजनिक नहीं किया था, लेकिन हाल ही में वह एक मलयालम अखबार में एक लेख छपवाकर सामने आईं, जिसमें उन्होंने खुद को शिकायतकर्ता बताया।

सरकार के साथ की बातचीत
आशा ने ANI के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि महिला अधिकारों के लिए उनकी प्रतिबद्धता और विमेन इन सिनेमा कलेक्टिव (WCC) जैसे संगठन के साथ उनके लंबे समय से जुड़ाव ने उन्हें इस मुद्दे पर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रोफेशनल जगहों पर शोषण के पीड़ितों के लिए अपने लगातार सपोर्ट पर जोर दिया और बताया कि वह वर्कप्लेस सेफ्टी पॉलिसी को आगे बढ़ाने की कोशिशों का हिस्सा रही हैं। उन्होंने कहा, 'हम शोषण के खिलाफ इंसाफ के लिए लड़ रहे हैं। इस दौरान, मैं WCC का हिस्सा रही हूं और वर्कप्लेस पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के पीड़ितों को सपोर्ट करती रही हूं। हमने सरकार के साथ भी कई बार बातचीत की है। उम्मीद है कि जल्द ही लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट सरकार एक पॉलिसी बनाएगी। 
विज्ञापन


PTK मोहम्मद के खिलाफ चार्जशीट फाइल 
आशा ने WCC में अपने रोल के बारे में भी बात की और बताया कि कैसे आखिरकार उन्हें IFFK सिलेक्शन जूरी में काम करने के लिए बुलाया गया। उन्होंने बताया कि वह मलयालम सिनेमा टुडे सेक्शन का हिस्सा थीं, जिसमें खुद समेत पांच जूरी मेंबर थे और पी.टी.के. मोहम्मद चेयरपर्सन थे। फिर उन्होंने अपने रहने के दौरान हुई कथित घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा, 'हमारा जूरी का काम 24 अक्तूबर को शुरू हुआ और 6 नवंबर तक चला। 6 नवंबर की शाम को उसने मुझे अपने होटल के कमरे में डिनर पर बुलाकर हैरेस किया, जहां हम सिलेक्शन जूरी के लिए रुके हुए थे'। केरल पुलिस ने इस मामले में एक बड़ा कदम उठाते हुए इस हफ्ते की शुरुआत में PTK मोहम्मद के खिलाफ चार्जशीट फाइल की। चार्जशीट में घटना के दस्तावेजी सबूत, जैसे होटल का CCTV फुटेज और 15 गवाहों के बयान शामिल हैं। बता दें कि आशा फिल्मों, टेलीविजन और न्यू मीडिया में अपने काम के लिए जानी जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें