अपने बेटों के लिए शाहरुख खान का प्यार किसी से छुपा नहीं है। उनके छोटे बेटे अबराम तो अक्सर सुर्खियों में छाए रहते है। शाहरुख हर जगह अबराम को अपने साथ ले कर जाते है, चाहे वो आईपीएल के मैच हो या कोई अवार्डस शो। लोगो को लगता है कि अबराम के आने के बाद से शाहरुख अपने बच्चों पर ज्यादा ध्यान देने लगे है। लेकिन ऐसा नहीं है।
शाहरुख, सुहाना और आर्यन को भी इतना ही प्यार करते थे और उन्हें भी ऐसे ही घुमाने ले जाया करते थे। सोशल मीडिया पर इन दिनों शाहरुख की फिल्म ओम शांति ओम के दौरान शूट किया एक वीडियो खूब साझा किया जा रहा है। इस वीडियो में शाहरुख अपने बेटों सुहाना और आर्यन के साथ दर्द-ए-डिस्को गाने पर डांस कर रहें है। यह वीडियो बहुत ही प्यारा है।
शर्मीली सुहाना और नटखट आर्यन को शाहरुख खान के साथ डांस करते हुए देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिए-
Throw back! Lil Aryan and Suhana visited papa @iamsrk on the set. Cute moments of them 😍 #ShahRukhKhan #SRK #KingKhan #AryanKhan #SuhanaKhan #kingson #KingFamily #SRKFamily #OSO #OmShantiOm #2006 #themaking #onset #throwback A video posted by Meera D. Jamal (iamaaj) (@picsrkaaj) on Jun 17, 2016 at 2:52pm PDT