फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब फवाद की 'फैनगर्ल' बन गए रनवीर सिंह, देखें वीडियो

Sun, 26 Jun 2016 08:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : twitter
विज्ञापन
बाजीराव मस्तानी के लिए आईफा का बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने वाले एक्टर रनवीर सिंह अपने चुलबुले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कुछ ऐसा ही अंदाज देखने को मिला आईफा के ग्रीन कार्पेट पर। आईफा की ग्रीन कॉर्पेट पर पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान का स्वागत करते वक्त रनवीर सिंह का रिएक्शन देखकर कोई भी हंसने लगेगा। 
विज्ञापन


करन जौहर के साथ आ रहे फवाद खान को देखकर रनवीर सिंह उनकी फैनगर्ल की तरह रिएक्ट करने लगे। यही नहीं रनवीर के मुताबिक लड़कियां उनसे ज्यादा फवाद की फैन हैं। उन्हें देखकर लड़कियां किस कदर पागल हो जाती हैं इसी की एक्टिंग करके दिखा रहे थे रनवीर सिंह।

रनवीर ने फवाद से लड़की की आवाज में पूछा कि वो उन्हें हग कर सकते हैं। हालांकि फवाद उस वक्त थोड़ा शरमाए हुए दिख रहे थे। रनवीर ने आखिर फवाद से पूछ ही लिया कि आखिर लड़कियों को क्या हो जाता है जब तुम उन्हें देखते हो? फवाद के जबाव से पहले महिला रिपोर्टर ने रनवीर को जबाव दे दिया, 'कुछ-कुछ होता है रनवीर तुम नहीं समझोगे', यह सुनने के बाद रनवीर मुस्कुराते हुए चलते बनें।
विज्ञापन
Ranveer Singh shows how Girls go GAGA over Fawad (But,that is exactly what we do over Ranveer) | IIFA |Jun 25, 2016 pic.twitter.com/vEFEz6RoVN — Ranveer Singh Talks (@RanveerTalks) June 26, 2016
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें