फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hina Khan: 'कुछ दिन मुश्किल होते हैं, लेकिन...', बोलीं कैंसर सर्वाइवर हिना खान, लोगों को किया प्रेरित

Sat, 04 Oct 2025 11:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hina Khan On Battle With Breast Cancer: अभिनेत्री हिना खान कैंसर सर्वाइवर हैं। उन्होंने ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ जंग लड़ी है। हाल ही में वे कैंसर जैसी बीमारी को लेकर समाज में व्याप्त टैबू पर बात करती दिखीं। 
विज्ञापन
हिना खान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री हिना खान ने ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ जंग लड़ी है। उन्होंने न सिर्फ मजबूती से कैंसर को हराया है, बल्कि दूसरों को भी वे लगातार प्रेरित कर रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने कैंसर के खिलाफ समाज में व्याप्त टैबू पर बात की। हिना का कहना है कि यह एक टैबू है कि कैंसर के मरीज को घर पर बैठना पड़ता है और वह कुछ नहीं करता। मगर, ऐसा नहीं है। हिम्मत, दृढ़ इच्छाशक्ति और परिवार का साथ हो तो इंसान न सिर्फ इस बीमारी को हरा सकता है, बल्कि सामान्य जीवन जी सकता है। 

विज्ञापन

बोलीं- 'मैं हमेशा अभिनय करती रहूंगी'
हिना खान ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'यह एक टैबू है कि कैंसर के मरीज को घर पर बैठना पड़ता है। उसे कुछ नहीं करना है और उनकी जिंदगी खत्म हो गई है। मगर यह सच नहीं है। कुछ दिन मुश्किल होते हैं, लेकिन उसके बाद आप फिर से काम कर सकते हैं। आपके अंदर वो इच्छाशक्ति, वो ताकत और अपने परिवार का प्यार होना चाहिए। मैं हमेशा ये अभिनय करती रहूंगी। मेरा शरीर मेरा साथ दे'।
 

हिना खान - फोटो : एएनआई
बोलीं- 'मानसिक मजबूती सबसे जरूरी'
हिना खान ने आगे कहा, 'इस बीमारी के खिलाफ लड़ते हुए आपकी मानसिक मजबूती सबसे जरूरी है। इसलिए, आपको मानसिक रूप से मजबूत रहना चाहिए और खुश रहना चाहिए। अगर आपको लगता है कि कैंसर कुछ नहीं है, तो ये कुछ नहीं है।
विज्ञापन

बोलीं- 'हमें वही बनाना होगा, जो जनता को पसंद आए'
इसके अलावा हिना खान ने फिल्म, ओटीटी और सीरियल को लेकर भी बात की। हिना खान ने कहा, 'चाहे वह धारावाहिक हो या फिल्में या ओटीटी या कुछ और..., दर्शक ही भगवान हैं। हमें वही बनाना होगा, जो जनता को पसंद आए। मैं जज करने वाली कोई नहीं होती'।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें