फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Highest Paid Actress: यह थीं पुरुष कलाकारों से ज्यादा फीस लेने वाली पहली अभिनेत्री, PM ने की थी तारीफ

Sun, 06 Jul 2025 07:03 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Highest Paid Actress: बॉलीवुड के इतिहास में एक ऐसी अभिनेत्री भी थीं जो अपने पुरुष सह-कलाकारों से ज्यादा फीस लेती थीं। आइए उनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री, प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक वक्त था जब बॉलीवुड में सिर्फ पुरुष कलाकार ही इंडस्ट्री पर राज करते थे। इन अभिनेताओं में दिलीप कुमार, देव आनंद और अशोक कुमार शामिल थे। इन लोगों के पास इंडस्ट्री में पैसा और शोहरत दोनों थी। ऐसे में एक अभिनेत्री इंडस्ट्री में आईं और उन्होंने इस चलन को तोड़ा। वह न सिर्फ मशहूर हुईं बल्कि उन्होंने अभिनेताओं के बराबर फीस भी ली। साल 1940 और 1950 के दरमिया वह काफी मशहूर हुईं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

विज्ञापन

पुरुषों से ज्यादा ली फीस
हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री सुरैया की। उन्होंने 12 साल की उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत की थी। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक सुरैया बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री थीं जो अभिनेताओं से ज्यादा फीस लेती थीं। उस वक्त सुरैया एक फिल्म में अभिनय करने के लिए 1 से 2 लाख रुपये तक फीस लेती थीं।

सुरैया ने गाए 338 गाने
सुरैया ने सबसे पहले फिल्म 'ताज महल' में मुम्ताज के बचपन का किरदार निभाया। उनके टैलेंट को कंपोजर नौशाद ने पहचाना। उन्होंने साल 1942 में आई फिल्म 'शारदा' में गाना गाया था। उन्होंने अपने करियर में 338 गाने गाए।

सुरैया - फोटो : सोशल मीडिया
देव आनंद ने सुरैया को दी थी अंगूठी
सुरैया का नाम देव आनंद से जुड़ा। दोनों ने साथ में सात फिल्मों में काम किया। वह 1948 से लेकर 1951 तक रिश्ते में रहे। देव आनंद ने सुरैया को हीरे की अंगूठी देने के लिए अपने दोस्त से 3000 रुपये उधार लिए थे। चूंकि सुरैया मुसलमान थीं। इसलिए उनके घर वालों को देव आनंद के साथ उनके रिश्ते से ऐतराज था। 

यह खबर भी पढ़ें: Rajesh Khanna: जब राजेश खन्ना ने अमिताभ बच्चन पर लगाए थे गंदी राजनीति करने के इल्जाम, जानें पूरा मामला

दादी ने छीन ली अंगूठी
सुरैया की दादी ने एक बार सुरैया के हाथ में हीरे की अंगूठी देखी तो उन्होंने सुरैया के हाथ से इसे निकाल लिया। इसके साथ उन्होंने सुरैया को देव आनंद से मिलने से मना कर दिया। देव आनंद ने यह अंगूठी समुद्र में फेंक दी। एक साल के बाद देव आनंद ने सुरैया को फिर से प्रपोज किया। हालांकि इस बार सुरैया ने उन्हें मना कर दिया। 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नेहरू ने की थी तारीफ
बताया जाता है कि देव आनंद से अलग होने के बाद सुरैया के करियर में डाउनफॉल आया। यह 1950 का दौर था। साल 1954 में उनकी फिल्म 'मिर्जा गालिब' फिर से चल पड़ी। तब भारत के प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने सुरैया की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था 'आप ने मिर्जा गालिब की रूह को दोबारा जिंदा कर दिया।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें