फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: शुभमन गिल से पहले ये क्रिकेटर्स भी लगा चुके हैं फिल्मों में चौके-छक्के, लिस्ट में शामिल यह बड़े नाम

Wed, 17 May 2023 05:02 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शुभमन से पहले भी कई क्रिकेटर्स ऐसे है, जिन्होंने क्रिकेट की तरह ही फिल्मों में भी अपना कमाल दिखाया है।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर, शुभमन गिल, महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल एनिमेटेड फिल्म 'स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' में भारतीय स्पाइडर-मैन की आवाज बनने जा रहे हैं।  फिल्म के निर्माता सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया ने हाल ही में बताया कि गिल हिंदी और पंजाबी भाषा में स्पाइडर मैन को आवाज देंगे। यह फिल्म पूरे देश में रिलीज होगा। इस फिल्म में भारतीय स्पाइडर मैन पवित्र प्रभाकर पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। गिल फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं। 

विज्ञापन

शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया

मगर शुभमन से पहले भी कई क्रिकेटर्स ऐसे है, जिन्होंने क्रिकेट की तरह ही फिल्मों में भी अपना कमाल दिखाया है। आज हम आपको ऐसे ही क्रिकेटर्स  के बारे में बताएंगे-

सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम शामिल है भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का सचिन सचिन तेंदुलकर फिल्म 'बिलियन ड्रीम्स' का हिस्सा रह चुके हैं। अपनी जबर्दस्त एक्टिंग से उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं।
 

महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
 महेंद्र सिंह धोनी
भारतीय टीम के कैप्टन कूल कहे जाने वाले दिग्गज क्रिकेटर  महेंद्र सिंह धोनी वेब सीरीज 'अथर्व' में नजर आने वाले हैं।
 

हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
हरभजन सिंह 
भारतीय गेंदबाज हरभजन सिंह क्रिकेट की दुनिया में ही नहीं, बल्कि एक्टिंग में भी माहिर हैं। क्रिकेटर  फिल्म 'भा जी इन प्रॉब्लम' में दिखाई दिए थे।

Re-Release: एमएस धोनी से पहले ये फिल्में सिनेमाघरों में हुईं दोबारा रिलीज, लिस्ट में 1975 की 'शोले' भी शामिल

अनिल कुंबले - फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कुंबले 
भारतीय पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले फिल्म 'मीराबाई नॉट आउट' में नजर आए थे। इस फिल्म में अपने शानदार अभिनय से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया था।
 

ब्रेट ली
 ब्रेट ली
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास ले लिया। ब्रेट ली फिल्म 'अनइंडियन' का हिस्सा रह चुके हैं।

Nushrratt Bharuccha: पोस्टर पर अच्छी नहीं लगती हैं नुसरत भरूचा? एक्ट्रेस ने किया चौंका देने वाला खुलासा

 

विज्ञापन

इरफान पठान - फोटो : सोशल मीडिया
 इरफान पठान- शिखर धवन
फिल्म 'कोबरा' में क्रिकेटर इरफान पठान एक पुलिस वाले के किरदार में नजर आए थे। इससे अलावा शिखर धवन फिल्म 'डबल एक्सल' में नजर आए थे।

यह भी पढ़ें-  Music School Review: श्रिया के खाते में जुड़ी एक और फ्लॉप फिल्म, ‘म्यूजिक स्कूल’ ने फेर दिया उम्मीदों पर पानी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें