ऑस्कर के मंच तक पहुंचेगी फिल्म
खास बात यह है कि टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में प्लेटफॉर्म प्राइज जीतने वाली चुनिंदा फिल्मों को ऑस्कर की इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में सीधे तौर से शामिल होने का मौका मिलता है। इस तरह यह फीचर फिल्म जल्द ऑस्कर जैसे प्रतिष्ठित मंच तक का सफर कर सकती है।
फिल्म ‘अंग’ के बारे में
- फिल्म ‘अंग’ का निर्माण पहले एक शॉर्ट फिल्म के रूप में हुआ था।
- इसे बाद एक फीचर फिल्म की तरह रिलीज किया गया।
- यह फिल्म कोन्याक भाषा में बनाई गई है।
- कोन्याक नागालैंड के कोन्याक समुदाय की प्रमुख भाषाओं में से एक है।
- हालांकि भारतीय सिनेमा में इस भाषा में काफी कम फिल्मों का निर्माण हुआ है।
कौन हैं फिल्म के निर्देशक?
फिल्म का निर्देशन तेजा रियो ने किया है। वह नागालैंड के मशहूर फिल्ममेकर हैं। उन्होंने यूके स्थित नेशनल फिल्म एंड टेलीविजन स्कूल से पढ़ाई की है। उनके फिल्म निर्माण का अहम मकसद नॉर्थ-ईस्ट भारत की कहानियों और आवाजों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना रहा है। 'अंग' से पहले, रियो ने ‘डिसोसिएट’, ‘चेकपोस्ट’ और 'एडे ऑन ए संडे' जैसी शॉर्ट फिल्में डायरेक्ट की थीं।
क्या बोले निर्देशक?
फिल्म की सफलता पर निर्देशक तेजा रियो ने कहा कि यह उनके और फिल्म से जुड़े सभी लोगों के लिए बेहद खास क्षण है। उन्होंने कहा कि फिल्म को अपने क्षेत्र, अपने लोगों और अपनी संस्कृति के प्रति प्रेम के साथ बनाया गया है। कार्यकारी निर्माता गौरव धिंगरा ने फिल्म को नागालैंड से निकली ऐसी दुर्लभ आवाज बताया, जिसे स्थानीय कलाकारों ने अपनी शर्तों पर सामने रखा है।