फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aayush Shah Vs Planet Marathi: नोटिसों में उलझता जा रहा चेक बाउंस का किस्सा, अब तक दर्ज नहीं कोई एफआईआर

Fri, 22 Nov 2024 12:59 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आयुष शाह और मौसम शाह ने अक्षय बर्दापुरकर पर लाखों के चेक बाउंस होने का आरोप लगाया था, जिसे लेकर उन्होंने बीते महीने एक प्रेस रिलीज जारी की थी। इसके जवाब में अक्षय बर्दापुरकर ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए मानहानि का नोटिस भेजने की बात कही है। हालांकि, अब तक किसी भी पक्ष ने अदालती या पुलिस कार्यवाही शुरू नहीं की है। 
विज्ञापन
आयुष शाह - फोटो : इंस्टाग्राम- आयुष शाह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्लैनेट मराठी के संस्थापक अक्षय बर्दापुरकर पर आयुष शाह और उनकी बहन मौसम शाह ने हाल ही में आरोप लगाया था कि उनके लाखों रुपये के चेक बाउंस हो गए थे। इस मामले में बीते महीने दोनों ने एक प्रेस रिलीज जारी की थी, जिसमें उन्होंने अक्षय बर्दापुरकर के खिलाफ यह गंभीर आरोप लगाए थे। 

विज्ञापन

Khushbu Sundar: हीरो ने मांगा चांस तो एक्ट्रेस ने दिखाई चप्पल, बोलीं- थप्पड़ खाओगे; जानें फिर क्या हुआ?


नोटिसों में उलझता जा रहा मामला

आरोप के मुताबिक अक्षय बर्दापुरकर ने उन्हें भुगतान के रूप में चेक दिए थे, जो बाद में बाउंस हो गए। इसके बाद यह मामला सुर्खियों में आया और दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। हालांकि, अब अक्षय बर्दापुरकर ने इन आरोपों का कड़ा जवाब देते हुए मानहानि का नोटिस भेजने की बात कही है। 

विज्ञापन

Film Stars: 2024 में नहीं चली इन बड़े सितारों की फिल्में, सूची में दक्षिण भारत के दिग्गज भी शामिल


अब तक किसी पक्ष ने नहीं की कानूनी कार्रवाई

उन्होंने आरोपों को निराधार और झूठा बताते हुए कहा कि वह इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। हालांकि, इस पूरे विवाद में अब तक किसी भी पक्ष ने अदालत में कोई कार्यवाही शुरू नहीं की है। पुलिस की ओर से भी अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। अगर पीड़ित पक्ष चाहता तो वह इस मामले में एफआईआर भी दर्ज करवा सकता था, लेकिन अब तक इस तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस मामले में दोनों पक्षों के बीच का विवाद अब कानूनी राह पर जाने की संभावना है, और यह देखना होगा कि दोनों की ओर से आगे क्या कदम उठाए जाते हैं। 
Tamannaah Bhatia: नॉर्थ-साउथ फिल्मों की डिबेट पर तमन्ना का बड़ा बयान, कहा-'हमें एक-दूसरे के खिलाफ...'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें