भूमि का पुराना इंटरव्यू हो रहा वायरल
इस बढ़ते विवाद के बीच भूमि का रेडिट पर एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो गया है। यह वीडियो साल 2017 के एक इंटरव्यू का है, जहां भूमि के साथ राजकुमार राव और आयुष्मान खुराना भी नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने अपने लुक्स को लेकर होने वाली आलोचना पर खुलकर बात की थी।
ये खबर भी पढ़ें:The Royals: अभिनेता विहान समत ने राधिका मदान के साथ वायरल तस्वीर पर दी प्रतिक्रिया, बोले- शानदार काम...
भूमि ने ट्रोल्स को दिया था करारा जवाब
भूमि ने इस इंटरव्यू में कहा था, ‘एक बार किसी ने मुझे कहा था कि मेरे होंठ बहुत बड़े हैं। मैंने कहा, इसमें दिक्कत क्या है? लोग लाखों रुपए खर्च करते हैं ऐसे लुक्स पाने के लिए।’ उन्होंने इसके साथ ही यह भी जोड़ा कि लोग कुछ भी बोल सकते हैं, लेकिन हमें खुद को लेकर कॉन्फिडेंट रहना चाहिए। इसी इंटरव्यू में राजकुमार राव और आयुष्मान खुराना ने भी शेयर किया था कि करियर की शुरुआत में उन्हें भी लुक्स को लेकर लोगों की काफी बातें सुननी पड़ी थीं।
ये खबर भी पढ़ें:Ishaan Khatter: जो शख्स करता है मोटिवेट वही क्रिटिक भी, जानिए ईशान खट्टर की जिंदगी में कौन है वो?
नेटफ्लिक्स के शो ‘द रॉयल्स’ के बारे में
नेटफ्लिक्स पर 9 मई को रिलीज हुई ‘द रॉयल्स’ सीरीज में ईशान-भूमि के अलावा जीनत अमान, नोरा फतेही, चंकी पांडे, साक्षी तंवर, डिनो मोरिया और मिलिंद सोमन जैसे बड़े कलाकार भी देखने को मिल रहे हैं।