फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay-Rashmika: रश्मिका संग रिलेशनशिप की अफवाहों पर क्या बोले विजय देवरकोंडा? गिनाई अभिनेत्री की ये खूबियां

Sat, 17 May 2025 04:05 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay-Rashmika Ralationship Rumours: विजय देवरकोंडा ने हाल ही में अपने और रश्मिका मंदाना के कथित रिलेशनशिप के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने अभिनेत्री की खूबियों को भी गिनाया।
 
विज्ञापन
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपने कथित रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों सितारों ने ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी फिल्मों में एक साथ काम भी किया है। हाल ही में विजय देवरकोंडा ने एक इंटरव्यू में अपने और रश्मिका के रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की।

विज्ञापन

रिलेशनशिप अफवाहों को लेकर क्या बोले विजय?
फिल्मफेयर से बातचीत में जब अभिनेता से पूछा गया कि इंडस्ट्री के अंदरूनी लोग अक्सर उन दोनों के लिंक की बात करते हैं, क्या ये अफवाहें सच हैं? इसके जवाब में विजय ने कहा, ‘ये अंदरूनी लोगों से पूछें।’ रश्मिका से अपनी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के बारे में कहा, ‘मैंने रश्मिका के साथ पर्याप्त फिल्में नहीं की हैं। मुझे और करनी चाहिए। वह एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं। वह एक खूबसूरत महिला हैं। इसलिए केमिस्ट्री कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।’


यह खबर भी पढ़ें: Hera Pheri 3: बिना ‘बाबू भैया’ के क्या करेंगे राजू और श्याम? परेश रावल के फिल्म छोड़ने पर बोले सुनील शेट्टी

विज्ञापन

रश्मिका की बताई ये खूबियां
इसके अलावा विजय देवरकोंडा ने रश्मिका की खूबियों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ‘वह बहुत मेहनती हैं। वह अपनी इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प से किसी भी चीज को हरा सकती हैं। वह बहुत दयालु हैं और खुद से पहले दूसरों की सुविधा और खुशी को प्राथमिकता देती हैं। हालांकि, उन्हें थोड़ा संतुलन बनाने की जरूरत है।’ 
वहीं, जब अभिनेता से पूछा गया कि क्या वह शादी करने की योजना बना रहे हैं?  इस पर विजय ने कहा, ‘किसी दिन मैं जरूर शादी करूंगा।’


विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का वर्क फ्रंट
विजय देवरकोंडा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह ‘वीडी 14’ और ‘एसवीसी 59’ में नजर आएंगे। किंगडम इस महीने रिलीज होने वाली थी, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण इसे 4 जुलाई, 2025 तक के लिए टाल दिया गया है। वहीं, रश्मिका मंदाना के पास ‘कुबेर’, ‘द गर्लफ्रेंड’, ‘थामा’ और ‘रेनबो’ जैसी फिल्में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें