फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहानी मेजर शैतान सिंह भाटी की, जिनकी सेना ने चीनी सैनिकों का किया था मुकाबला; ‘120 बहादुर’ में दिखेगी वीर गाथा

Tue, 18 Nov 2025 07:45 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

120 Bahadur Real Story: फरहान अख्तर और राशि खन्ना की आगामी फिल्म ‘120 बहादुर’ रिलीज को तैयार है। यह फिल्म 1962 की रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित है। यहां पढ़िए इस जंग की पूरी कहानी..
विज्ञापन
120 बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ अपनी रिलीज को तैयार है। फिल्म के पेड प्रीव्यूज के कुछ शो आज भी हुए। हालांकि, फिल्म 21 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इस वॉर-ड्रामा फिल्म की कहानी 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान लद्दाख के रेजांग ला में भारत के 120 बहादुर सैनिकों द्वारा चीनी सैनिकों से जंग की कहानी है। ये कहानी है भारत के उन वीर जवानों की, जिन्होंने 5 हजार से अधिक चीनी जवानों का न सिर्फ डटकर सामना किया, बल्कि अपनी जान पर खेलकर उनसे बराबरी पर जंग लड़ी। आज रेजांग ला की लड़ाई की 63वीं वर्षगांठ है।

120 बहादुरों ने मार गिराए 1300 चीनी सैनिक

विज्ञापन

फरहान अख्तर और राशी खन्ना स्टारर ‘120 बहादुर’ मेजर शैतान सिंह भाटी और उनकी टुकड़ी की वीरता को दर्शाती है, जिन्होंने 5 हजार से अधिक चीनी सैनिकों का डटकर सामना किया। ये घटना है 18 नवंबर 1962 की, जब मेजर शैतान सिंह भाटी के नेतृत्व में 13 कुमाऊं रेजीमेंट में भारतीय सैनिकों ने भारी बाधाओं के बावजूद, ठंड और सीमित संसाधनों में भी अपनी जान की परवाह न करते हुए मोर्चा संभाला और चीनी सेना को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था। इन सैनिकों ने चीनी मशीनगनों का मुकाबला अपने जोश और मजबूत इरादों से किया। उनके पास गोला-बारूद खत्म थे, फिर भी एक-एक ने दस-दस चीनियों को मारा। भारतीय का कहना था कि 1300 चीनी सैनिक मारे गए थे, जबकि चीन का कहना था कि उसके 500 सैनिक मारे गए जो 1962 के युद्ध में चीनी को सबसे बड़ी क्षति थी।

राजस्थान के रहने वाले थे शैतान सिंह
शैतान सिंह राजस्थान के रहने वाले थे और उनके साथ जो रेजीमेंट थी उनमें से अधिकांश लोग राजस्थान और हरियाणा के थे और उन्हें बर्फ में लड़ाई का कोई अनुभव नहीं था। इस रेजीमेंट में अधिकांश सैनिक अहीर जाति के थे, जिन्हें यादव के तौर पर आज के समय में ज्यादा जाना जाता है। रेजीमेंट के 120 में से 114 सैनिक इस युद्ध में शहीद हो गए थे।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Dhurandhar: दीपिका की 8 घंटे शिफ्ट की मांग, पति रणवीर ने किया 18 घंटे काम; ‘धुरंधर’ के निर्देशक ने किया खुलासा

21 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म
रजनीश घई द्वारा निर्देशित '120 बहादुर' में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह भाटी का रोल निभा रहे हैं। जबकि रशि खन्ना शैतान सिंह की पत्नी शगुन कंवर के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में और भी कई कलाकार नजर आए हैं। फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म के गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया था। अब दर्शक फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें