फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अभिनेत्री ने एक्टर धनुष के मैनेजर पर लगाया आरोप, कास्टिंग काउच का है मामला; बोलीं- इनकार करने के बाद भी…

Tue, 18 Nov 2025 07:40 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhanush Manager Shreyas: साउथ सुपरस्टार धनुष के मैनेजर पर एक चर्चित अभिनेत्री ने कास्टिंग काउच के तहत शोषण करने का आरोप लगाया है। जानिए आखिर किसने और क्या कहा। 

विज्ञापन
मान्या आनंद और धनुष के मैनेजर श्रेयस - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में साउथ की मशहूर अभिनेत्री ने सुपरस्टार धनुष के मैनेजर श्रेयस पर कास्टिंग काउच के जरिए उनका शोषण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि अभिनेता के मैनेजर ने उनसे नई फिल्म के बारे में बात की और एक सुझाव दिया। पढ़िए पूरी खबर। 

कौन हैं वो अभिनेत्री और क्या लगाया आरोप?

वह अभिनेत्री कोई और नहीं, बल्कि मान्या आनंद हैं, जो तमिल टेलीविजन की जानी-पहचानी एक्ट्रेस हैं। अभिनेत्री ने सिनेउलुगम से बातचीत में एक्टर धनुष के मैनेजर श्रेयस से बातचीत के बारे में बताया। एक्ट्रेस ने बताया कि श्रेयस ने उनसे कहा, ‘एक कमिटमेंट है।’ आगे अभिनेत्री ने श्रेयस से पूछा कि कैसी कमिटमेंट? मैं कमिटमेंट क्यों दूं? एक्ट्रेस ने किसी भी अनैतिक शर्त को मानने से साफ इनकार कर दिया। अभिनेत्री ने आगे आरोप लगाया कि उनके इनकार के बाद, श्रेयस ने कहा, 'आप धनुष सर के होते हुए भी उनकी बात नहीं मानेंगी?'

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: गायक ह्यूमन सागर का अंतिम पोस्ट इंटरनेट पर वायरल, निधन के मात्र कुछ दिन पहले साझा किया था ये वीडियो; देखें

'लेकिन बदले में कुछ और की उम्मीद...'
इस घटना के बाद, मान्या आनंद ने बताया कि श्रेयस ने उनसे कई बार संपर्क किया। और यहां तक कि उनके पहले मना करने के बावजूद एक स्क्रिप्ट भी पोस्ट की। हालांकि आगे बातचीत के दौरान जब अभिनेत्री से पूछा गया कि क्या उन्होंने श्रेयस द्वारा भेजी गई स्क्रिप्ट देखी है। इस पर उन्होंने कहा, 'नहीं, मैंने उसे नहीं पढ़ा। मैं फिल्म नहीं कर रहा हूं। हम कलाकार हैं, हम कुछ और काम कर रहे हैं। आप हमसे काम लेते हैं, लेकिन बदले में कुछ और की उम्मीद नहीं कर सकते। अगर हम आपकी मांगें मान लेते हैं, तो हमारा नाम कुछ और होगा। मुझे लगता है कि बेहतर होगा कि लोग इस चलन को पहचानें और इसे सुलझाएं।'
विज्ञापन


कौन हैं मान्या आनंद?
मान्या आनंद को तमिल टेलीविजन में उनके कामों के लिए पहचाना जाता है। अभिनेत्री को लोकप्रिय धारावाहिक 'वनथाई पोला' में उनके किरदार के लिए जाना जाता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें