‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ ने पहले हफ्ते में 153.55 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं वीकएंड पर इसकी कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज रविवार को फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 8.42 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 173.32 करोड़ का हो गया है।
फिल्म 'द ओडिसी' का रिव्यू
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘द ओडिसी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
क्रिस्टोफर नोलन निर्देशित टॉम हॉलैंड की फिल्म 'द ओडिसी' को रिलीज हुए 17 दिन हो चुके हैं। फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आज रविवार को ‘द ओडिसी’ ने 4.33 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 148.53 करोड़ का हो गया है।
‘स्पाइडर मैन-ब्रांड न्यू डे’
- फोटो : इंस्टाग्राम@sonypicturesin
इस फिल्म से मिली टक्कर
टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ भी 30 जुलाई को रिलीज हो गई है। फिल्म का फैंस में जबरदस्त क्रैज देखने को मिल रहा है। फिल्म ने 4 दिनों में 246.08 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म से ‘जन नायकन’ और ‘द ओडिसी’ की कमाई पर असर पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- अनुपम खेर और बोमन ईरानी ने वायरल टिकटॉक गाने पर बनाई रील, फैंस ने किए मजेदार कमेंट; ये कलाकार भी साथ आए नजर