फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता कॉलेज की मेरिट लिस्ट में सनी लियोन का नाम शीर्ष पर, मचा हंगामा

Fri, 28 Aug 2020 07:14 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
सनी लियोनी - फोटो : ani
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी हमेशा किसी ना किसी बात को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। इस बार मामला कुछ अलग है, क्योंकि सनी लियोनी को कोलकाता के एक कॉलेज ने ए़डमिशन के लिए जारी मेरिट लिस्ट में सबसे पहले स्थान पर रख दिया है।

विज्ञापन


कोलकाता के आशुतोष कॉलेज में अंग्रेजी बीए (ऑनर्स) में प्रवेश के लिए जारी पहली सूची में अभिनेत्री का नाम सबसे ऊपर था। सूची में नाम के साथ आवेदन आईडी, रोल नंबर, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ चार विषयों में प्राप्त अंक भी दिए गए थे।



कॉलेज के एक अधिकारी ने कहा कि यह किसी शरारती व्यक्ति का काम है क्योंकि किसी ने जानबूझकर लियोन के नाम से गलत आवेदन जमा किया है। हमने प्रवेश विभाग से इसे सही करने के लिए कहा है। हम इस घटना की जांच भी करेंगे। 
विज्ञापन


इस घटना से शिक्षाविदों के बीच ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वही कॉलेज के अधिकारियों का कहना है ये किसी की शरारत है, किसी ने जानबूझ कर इसे टाइप करके भेजा है। इसकी जांच करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें