फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या जल्द आ रही है 'द लंचबॉक्स 2'? इरफान खान की जगह इस अभिनेता को लेना चाहते हैं निर्माता

Thu, 16 Oct 2025 07:08 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Lunchbox 2: फिल्म 'द लंचबॉक्स' की निर्माता गुनीत मोंगा ने हाल ही में खुलासा किया है कि अगर 'द लंचबॉक्स' का सीक्वल बनता है तो वह इरफान की जगह किस अभिनेता को कास्ट करना चाहेंगी।
विज्ञापन
द लंचबॉक्स - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इरफान खान की अदाकारी वाली फिल्म 'द लंचबॉक्स' साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की काफी सराहना हुई थी। हाल ही में इस फिल्म की निर्माता गुनीत मोंगा ने इस फिल्म के काल्पनिक सीक्वल को लेकर अहम बात की है। उन्होंने बताया है कि अगर इस फिल्म का सीक्वल बनता है तो वह इरफान की जगह पर इस फिल्म में वह किसे लेंगी।
विज्ञापन

इरफान की जगह अनिल कपूर
कोमल नाहटा के पॉडकास्ट 'गेम चेंजर्स' में बातचीत के दौरान फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा से पूछा गया कि अगर उन्हें दिवंगत इरफान खान की जगह फिल्म 'द लंचबॉक्स' के सीक्वल में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करना पड़े, तो वह किसे चुनेंगी। मोंगा ने कुछ देर रुकने के बाद जवाब दिया 'अनिल कपूर।' क्या फिल्म का सीक्वल बनेगा? इस पर निर्माता ने कोई बात नहीं की है।

द लंचबॉक्स - फोटो : यूट्यूब
कान में हुआ 'द लंचबॉक्स' का प्रीमियर
रितेश बत्रा द्वारा निर्देशित फिल्म 'द लंचबॉक्स' उन फिल्मों में से एक है जिसे दुनियाभर में खूब सराहा गया। इसका प्रीमियर कान में हुआ और कई वैश्विक समारोहों में पुरस्कार जीते। गुनीत मोंगा और करण जौहर द्वारा सह-निर्मित इस फिल्म में इरफान खान, निमरत कौर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने शानदार किरदार निभाया था।

यह खबर भी पढ़ें: बिलिनेयर हैं शाहरुख फिर भी करते हैं पान मसाला का प्रचार! ध्रुव राठी ने उठाया सवाल; जानें एक्टर की दलील

क्या है फिल्म की कहानी?
मुंबई के व्यस्ततम इलाके में बनी इस फिल्म में एक अकेले व्यक्ति साजन फर्नांडिस (इरफान खान) और एक उपेक्षित गृहिणी इला (निमरत कौर) के एक अनोखे रिश्ते को दिखाया गया है। उनके टिफिन की डिलीवरी गलती से आपस में बदल जाती है। हालांकि इस छोटी सी गलती की वजह से साजन फर्नांडिस और इला के बीच एक मानवीय जुड़ाव पैदा होता है। दोनों एक दूसरे से खत के जरिए बात करते हैं।
विज्ञापन

अनिल कपूर का काम
गुनीत मोंगा ने इरफान खान की जगह अनिल कपूर को ऐसे ही नहीं चुना है। यह अनिल कपूर की बेजोड़ बहुमुखी प्रतिभा का प्रमाण है। अनिल कपूर ने फिल्म 'मिस्टर इंडिया', 'लम्हे' से लेकर 'दिल धड़कने दो' और 'द नाइट मैनेजर' तक, हर दौर में बेहतरीन अभिनय किया है। हाल ही में 'वॉर 2' में नजर आए थे। जल्द ही वह 'अल्फा' का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें