तनुजा पुट्टास्वामी तेलुगु सीरियल की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। वह कई हिट टीवी सीरियल का हिस्सा रही हैं। इन दिनों तनुजा पुट्टास्वामी तेलुगु बिग बॉस 9 में अपने अलग अंदाज के लिए चर्चा में हैं। जानिए, इस एक्ट्रेस ने करियर की शुरुआत कैसे की? तनुजा की नेटवर्थ कितनी है?
कन्नड़ फिल्मों से शुरुआत, तेलुगु में किए हिट सीरियल
तनुजा पुट्टास्वामी का जन्म बेंग्लूरू में 5 मार्च 1992 में हुआ। पापा बिजनेसमैन और मां एक हाउसवाइफ थीं। तनुजा की दो बड़ी बहनें भी हैं। तनुजा को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। उन्हाेंने एक कन्नड़ हाॅरर फिल्म से एक्टिंग में डेब्यू किया। आगे चलकर तेलुगु सीरियल ‘मुड्डा मंदरम’ में पार्वती का किरदार किया। इस किरदार में उन्होंने काफी पाॅपुलैरिटी मिली।
पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखती हैं
तनुजा पुट्टास्वामी की उम्र इस वक्त 33 साल है। वह सिर्फ अपने एक्टिंग करियर को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में फैंस नहीं जानते हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखना पसंद करती हैं। यही वजह है कि उनकी लव लाइफ के बारे में फैंस कुछ भी नहीं जानते हैं।
ये खबर भी पढ़ें: प्रणीत मोरे ने सलमान खान के सामने फरहाना को लेकर कही बड़ी बात, अमाल मलिक ने तान्या मित्तल पर कसा तंज
कितनी है तनुजा की नेटवर्थ
तेलुगु बिग बॉस 9 फेम तनुजा पुट्टास्वामी की नेटवर्थ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 2 करोड़ रुपये बताई गई है। उनकी यह इनकम साल 2025 की है। तनुजा टीवी सीरियल, एड फिल्म और ब्रांड प्रमोशन के जरिए कमाई करती हैं। इन दिनों उन्हें बिग बॉस 9 में शामिल होने के लिए काफी पैसा मिल रहा है। तनुजा के इंस्टाग्राम पर लगभग 4 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।