फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘द केरल स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड’ का दूसरा गाना हुआ रिलीज, इस तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Mon, 09 Feb 2026 04:20 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Kerala Story 2 Goes Beyond Song: विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2 - गोज बियॉन्ड’ का इमोशनल गाना ‘ओ माई री’ रिलीज हो गया है। इस गाने में श्रेया घोषाल ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है, जिसने इसे और भी इमोशनल बना दिया है।
विज्ञापन
द केरल स्टोरी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले पार्ट ‘द केरल स्टोरी’ ने अपनी बेबाक कहानी से देशभर में बहस छेड़ दी थी। अब इसका सीक्वल उससे भी ज्यादा इंटेंस नजर आ रहा है। हाल ही में इस फिल्म का दूसरा गाना ‘ओ माई री’ रिलीज किया गया है।
विज्ञापन

मां और बच्चे का रिश्ता बयां करता है गाना 
‘ओ माई री’ गाना मां और बच्चे के रिश्ते को समर्पित है। यह गाना मां के उस नि:स्वार्थ प्यार, सुरक्षा और अपनेपन को महसूस कराता है, जो हर बच्चे के लिए सबसे बड़ा कवच होता है। मन्नन शाह का सोलफुल म्यूजिक और मनोज मुंतशिर के इमोशनल लिरिक्स इस गाने को और भी खास बना देते हैं।
 

क्या है मूवी की कहानी? 
फिल्म का टीजर पहले पार्ट से कहीं ज्यादा शार्प और इंटेंस नजर आ रहा है। नेशनल अवॉर्ड जीत चुके निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह की यह फिल्म तीन हिंदू लड़कियों की कहानी दिखाती है। इन किरदारों को उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया ने निभाया है।
कहानी तब और डार्क मोड़ पर पहुंचती है, जब ये तीनों लड़कियां दूसरे धर्म के युवकों के साथ रिलेशनशिप में आती हैं। जो कहानी प्यार से शुरू होती है, वह धीरे-धीरे एक डरावनी सच्चाई में बदल जाती है, जहां धर्मांतरण जैसे गंभीर मुद्दे सामने आते हैं।
 
विज्ञापन

कब रिलीज होगी मूवी?
‘द केरल स्टोरी 2 – गोज बियॉन्ड’ को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है। वहीं आशिन ए शाह ने इसे सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले को-प्रोड्यूस किया है। फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें