फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: होली पर 'द केरल स्टोरी 2' की बेहतर हुई कमाई, जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का कलेक्शन

Thu, 05 Mar 2026 08:55 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Report: होली के दिन कुछ फिल्मों का कलेक्शन घटा है, तो वहीं कुछ फिल्मों ने अच्छा कलेक्शन किया है। 'ओ रोमियो' के लिए बुधवार का दिन ठीक रहा।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के दिन फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' को बॉक्स ऑफिस पर फायदा मिला है। 'अस्सी' के कलेक्शन में पिछले दिन के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है। 'ओ रोमियो' का कलेक्शन मिलाजुला रहा है। आइए जानते हैं बुधवार को सभी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन

'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
'द केरल स्टोरी 2' ने किया ठीक-ठाक प्रदर्शन
होली के दिन फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है।  बुधवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मंगलवार को इसने 4 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले दिन फिल्म ने 75 लाख रुपये से खाता खोला था। छह दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 20.15 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

फिल्म 'अस्सी' - फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee
'अस्सी' के कलेक्शन में आई गिरावट
शुरुआत से ही फिल्म 'अस्सी' धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। बुधवार को इसने 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इससे पहले इस फिल्म ने 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 1 करोड़ रुपये से खाता खोला था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 13 दिनों में 9.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन

शाहिद कपूर ओ रोमियो - फोटो : इंस्टाग्राम @shahidkapoor
धीमी रफ्तार से जारी है 'ओ रोमियो' की कमाई
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की अदाकारी वाली फिल्म 'ओ रोमियो' बॉक्स ऑफिस पर अब भी धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। बुधवार को इसने 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया। मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन 90 लाख रुपये ही था। 20 दिनों में इस फिल्म ने कुल 67.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें