पूरा देश आज होली के रंग में डूबा है। लोग होली खेल रहे हैं। अपने करीबियों और दोस्तों को होली की बधाई भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में फिल्मी सितारे भी होली के जश्न में डूबे हैं। कई सेलेब्स ने फैंस को होली की बधाई दी है। जिन सेलेब्स ने फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं उनमें करीना कपूर, अहान शेट्टी और अवनीत कौर शामिल हैं।
शिल्पा शेट्टी
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने कविता लिखी है। उन्होंने लिखा 'पल पल रंग बदल रही है दुनिया। और लोग पूछ रहे हैं कि होली कब है?' हा हा हा यह मुझे पसंद आया।
करीना कपूर
करीना कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर रंग बिरंगी तस्वीर लगाई है। इसके साथ उन्होंने अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा है 'होली की शुभकामनाएं।'
शनाया कपूर
शनाया कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है 'किसी ने शॉवर लेने के बाद मेरे ऊपर होली का रंग डाल दिया है।'
अहान शेट्टी
सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने फैंस को बधाई देते हुए लिखा है 'होली की शुभकामनाएं।'