फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TKSS: इस तारीख को टेलीकास्ट होगा 'द कपिल शर्मा 4' का आखिरी एपिसोड, यह पॉपुलर शो करेगा रिप्लेस

Fri, 23 Jun 2023 01:10 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दर्शकों के फेवरेट 'द कपिल शर्मा शो' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हर वीकेंड इस शो का इंतजार करने वालों के लिए यह किसी शॉक से कम नहीं होगा क्योंकि अब कपिल शर्मा और उनकी पूरी टीम अपने फैंस को हंसाने के लिए स्क्रीन पर नहीं आएगी।
विज्ञापन
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी का लोकप्रिय और सबसे चर्चित 'द कपिल शर्मा शो' पिछले कई वर्षों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। शो के होस्ट के तौर पर लोग कपिल को काफी पसंद कर रहे हैं। इसी शो के जरिए कॉमेडियन ने टीवी से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी कॉमिक टाइमिंग से धमाल मचा दिया है, लेकिन अब यह शो जल्द ही बंद होने वाला है। तो चलिए आपको बताते हैं कि 'द कपिल शर्मा शो' का आखिरी शो कब और किस दिन टेलीकास्ट होगा।

 

बंद होने जा रहा है  'द कपिल शर्मा शो' 

विज्ञापन

दर्शकों के फेवरेट 'द कपिल शर्मा शो' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हर वीकेंड इस शो का इंतजार करने वालों के लिए यह किसी शॉक से कम नहीं होगा क्योंकि अब कपिल शर्मा और उनकी पूरी टीम अपने फैंस को हंसाने के लिए स्क्रीन पर नहीं आएगी।  इसका चौथा सीजन पिछले साल ही शुरू हुआ था, जिसका अंत भी निकट आ गया है। टीम की कास्ट ने शो का आखिरी शेड्यूल भी पूरा कर लिया है और यह जल्द ही टीवी पर भी कास्ट होने जा रही है।

Rashmika Mandana: 80 करोड़ की ठगी मामले में रश्मिका ने तोड़ी चुप्पी, बताई धोखाधड़ी की सच्चाई

 

इस दिन टेलीकास्ट होगा आखिरी एपिसोड
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा कहा जा रहा है कि इस शो का आखिरी एपिसोड दो जुलाई या फिर नौ जुलाई को टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।आखिरी एपिसोड में अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और शोभिता धूलिपाला अपने शो द नाइट मैनेजर के सीक्वल को प्रमोट करने के लिए मौजूद रहेंगे। इससे पहले कपिल शर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी को-एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के कैप्शन में, उन्होंने बताया कि यह सीजन का 'आखिरी फोटोशूट' है। खबर यह भी है कि इस पॉपुलर शो को इंडियाज गॉट टैलंट रिप्लेस करने वाला है। 

विज्ञापन


Tv Actress: 'नेशनल क्रश' रहीं TV की ये एक्ट्रेस, कोई हुस्न में बेटी को देती मात तो किसी की खूबसूरती बेमिसाल

 

कपिल अमेरिका में करेंगे पहला शो
आपको बता दें कि पिछले दिनों कपिल शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने आगामी यूएस टूर की डिटेल्स साझा करते हुए एक पोस्टर शेयर किया था। पोस्टर में बताया गया था कि कपिल आठ जुलाई को अमेरिका में अपना पहला शो करेंगे। बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब कपिल शर्मा शो ऑफ एयर हो रहा है। इससे पहले यह शो ऑफ एयर होने के बाद साल 2022 में दोबारा लौटा था। 

विज्ञापन






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें