बॉलीवुड के ब्लॉकबस्टर पटकथा लेखक जोड़ी सलीम-जावेद का नाम एक बार फिर से सुर्खियों में बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलीम-जावेद के जीवन पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई जा रही है। बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्म देने वाले इस जोड़ी के दीवानों में इस खबर को सुनकर ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। आइए आपको बताते हैं आखिर इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण कौन कर रहा है और इसमें बतौर दर्शक आपने लिए नया क्या होगा।
निर्माताओं में सलमान भी हैं शामिल
बॉलीवुड के मशहुर लेखकों की बात की जाए और सलीम-जावेद का जिक्र न हो तो बात अधूरी रह जाएगी। दोनों ने मिलकर लगभग 24 फिल्में लिखी थीं। जिसमें से 20 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। अब उसी धमाकेदार जोड़ी के ऊपर सलमान खान फिल्म्स, टाइगर बेबी और एक्सेल एंटरटेनमेंट मिलकर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं।
Ranbir Kapoor: 'एनिमल' में रणबीर का लुक इस स्टार से किया था कॉपी, रणविजय के रोल में दिखा किंग ऑफ पॉप का टशन
'एंग्री यंग मैन' नाम से आएगी फिल्म
हिंदी सिनेमा के क्लासिक का जिक्र जब भी होता है 'जंजीर' से लेकर 'दीवार', 'शोले' और 'डॉन' का जिक्र जरूर होता है। अमिताभ बच्चन को 'एंग्री यंग मैन' के रूप में दुनिया के सामने लाने वाले इस मशहूर जोड़ी के ऊपर बन रही डॉक्यूमेंट्री फिल्म का नाम भी 'एंग्री यंग मैन' होने जा रहा है। सूत्रों की मानें तो इस फिल्म में वे सभी दृश्य दिखाए जाएंगे जिन्हें आज तक दर्शकों ने नहीं देखा है।
Bujji And Bhairava Review: काशी का वासी निकला भैरव और ‘पठान’ बन चुका बागी, बुज्जी से याराने की दिलचस्प कहानी
सलीम-जावेद के अनछुए पहलुओं से होंगे दर्शक रूबरू
मशहूर लेखक सलीम खान बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान के पिता हैं वहीं जावेद अख्तर फिल्म अभिनेता और निर्माता फरहान अख्तर और जोया अख्तर के पिता हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब ये तीनों मिलकर अपने पिता के जीवनी पर एक बेहतरीन फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। उस फिल्म में सलीम-जावेद की जिंदगी से जुड़े सभी पहलुओं को दर्शकों के सामने लाने की कोशिश की जाएगी। दर्शकों में अभी से ही इस फिल्म के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।