फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Great Indian Kapil Show: शो के लिए तगड़ी फीस वसूल रहे कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर और कृष्णा को मिलेंगे इतने

Fri, 14 Feb 2025 01:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Great Indian Kapil Show: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' के तीसरे सीजन का हाल ही में एलान हुआ है। इस बार कपिल कितनी फीस ले रहे हैं? जानते हैं
विज्ञापन
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने 'कपिल शर्मा शो' के जरिए काफी लोकप्रियता हासिल की है। टीवी के बाद ओटीटी पर भी इसे काफी पसंद किया गया है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसके दो सीजन आ चुके हैं और हाल ही में तीसरे सीजन का एलान हुआ है। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' के तीसरे सीजन के लिए कॉमेडियन काफी तगड़ी फीस वसूल रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन

कपिल शर्मा-सुनील ग्रोवर - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रति एपिसोड इतने करोड़ रुपये 
कपिल के शो में दर्शक एक बार फिर कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर को साथ देखकर काफी खुश हैं। इस बार शो के लिए कपिल शर्मा की फीस को लेकर कहा जा रहा है कि वे काफी अच्छी फीस ले रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के पांच एपिसोड के लिए कपिल शर्मा करीब 26 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं। यानी प्रति एपिसोड पांच करोड़ रुपये से भी ज्यादा रुपये उन्हें मिल रहे हैं। 
 

कपिल शर्मा-सुनील ग्रोवर-कीकू शारदा - फोटो : इंस्टाग्राम
सुनील ग्रोवर को कितनी फीस?
कपिल शर्मा के अलावा सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और अर्चना पूरन सिंह भी इस शो का हिस्सा हैं। हालांकि, किसी की फीस भी कपिल शर्मा के आसपास भी नहीं है। सुनील ग्रोवर को दर्शकों का काफी प्यार मिलता है और दर्शकों का एक वर्ग सिर्फ उन्हीं की वजह से यह शो देखता है। मगर, फीस की बात करें तो कहा जा रहा है कि उनकी फीस कपिल के मुकाबले पांच प्रतिशत भी नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील ग्रोवर को प्रति एपिसोड 25 लाख रुपये मिल रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:
Hit 3: नानी के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा खास तोहफा, 'हिट 3' का टीजर जारी करने की योजना बना रहे निर्माता?
विज्ञापन

अन्य कॉमेडियन को मिलेंगे इतने रुपये
सुनील ग्रोवर के अलावा अर्चना पूरन सिंह और कृष्णा अभिषेक को प्रति एपिसोड करीब 10 लाख रुपये मिलने की खबर है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कीकू शारदा को सात लाख रुपये प्रति एपिसोड मिल रहे हैं। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' नेटफ्लिक्स पर आएगा।

यह खबर भी पढ़ें:
Karan Johar: करण जोहर ने सिंगल लोगों को दी वैलेंटाइन डे की बधाई, इस वजह से दी जश्न मनाने की सलाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें