फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Great Grand Superhero Teaser: जारी हुआ 'द ग्रेट ग्रांड सुपरहीरो' का टीजर, नए किरदार में नजर आए जैकी श्रॉफ

Mon, 16 Mar 2026 09:45 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Great Grand Superhero Teaser Out: जैकी श्रॉफ नई फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो- एलियंस का आगमन' में नजर आने वाले हैं। इसका टीजर रिलीज हो गया है। आइए जानते हैं इसमें क्या खास है?
विज्ञापन
द ग्रेट ग्रांड सुपरहीरो - फोटो : इंस्टाग्राम@zeestudiosofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैकी श्रॉफ की अदाकारी वाली अपकमिंग फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो- एलियंस का आगमन' का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें जैकी श्रॉफ सुपरहीरो के किरदार में नजर आए हैं। टीजर दर्शकों को बचपन के जादू और कल्पना की दुनिया में ले जाता है।
विज्ञापन

 

टीजर में क्या है?
एक मिनट सात केकंड के टीजर में दिखाया गया है कि एक बच्चा है जो स्कूल में पढ़ता है। उसे कुछ महीनों में स्कूल बदलना पड़ता है। वह यह बात किसी को नहीं बताता है। अगर किसी को यह बात पता चल गई, तो पृथ्वी पर हमला हो सकता है। इसकी वजह यह है कि उसके दादा खास हैं। उनके पास सुपरपावर है। टीजर के आखिर में नजर आता है कि लड़के के दादा का किरदार जैकी श्रॉफ ने किया है। वह सुपरहीरो के किरदार में नजर आते हैं।

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो - फोटो : यूट्यूब
फिल्म की स्टारकास्ट
'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' में जैकी श्रॉफ, प्रतीक स्मिता पाटिल, मिहिर गोडबोले, शिवांश चोरगे, दुर्गेश कुमार, सहर्ष शुक्ला, कुमार सौरभ, भाग्यश्री दास और शरत सक्सेना हैं। यह फिल्म इस साल गर्मियों में रिलीज होने वाली है।

 
विज्ञापन

द ग्रेट ग्रांड सुपरहीरो - फोटो : यूट्यूब
कौन हैं निर्देशक?
इस फिल्म के निर्देशक और लेखक मनीष सैनी हैं। इसका निर्माण जी स्टूडियोज और अमदावाद फिल्म्स ने किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें