मिस टीन ग्रैंड इंडिया स्निग्धा भुयान- मिस टीन यूनिवर्स इंडिया प्रासुसी
- फोटो : इंस्टाग्राम@missteendivaorg
इंटरनेशनल स्टेज पर करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
इस जीत के साथ ऐश्वर्या 'मिस टीन अर्थ' के इंटरनेशनल स्टेज पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। ऐश्वर्या के अलावा स्निग्धा भुयान मिस टीन ग्रैंड इंडिया 2026 और प्रासुसी मिस टीन यूनिवर्स इंडिया 2026 बनी हैं।
बोलीं- 'जो चाहते हैं, वो करिए, कोई नहीं रोक सकता'
मिस टीन अर्थ इंडिया 2026 विनर ऐश्वर्या मलंग का कहना है, 'मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, क्योंकि मैं हमेशा से मेघालय को रिप्रेजेंट करना चाहती थी'। उन्होंने आगे कहा, 'मैं बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। मैं लोगों से बस यही कहूंगी, अगर आप कुछ करना चाहते हैं तो इसके लिए आगे बढें। कोई आपको नहीं रोक सकता। जो अच्छा लगे, वह करो'।
NEET परीक्षा के साथ की तैयारी
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 'मिस टीन अर्थ इंडिया 2026' की विजेता ऐश्वर्या मलंग ने कहा है, 'मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, क्योंकि मैं हमेशा से नेशनल लेवल पर मेघालय को रिप्रेजेंट करना चाहती थी और अब जब मैं जीत गई हूं, तो मुझे बहुत खुशी हो रही है। मुझे कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा, क्योंकि मुझे दो बार NEET की परीक्षा देनी थी। मुझे परीक्षा और पेजेंट, दोनों की तैयारी करनी थी, इसलिए यह काफी मुश्किल था'।
क्या बोले डायरेक्टर निखिल आनंद?
एएनआई के मुताबिक, 'मिस टीन दिवा' के मालिक और 'ग्लैम आनंद सुपरमॉडल' के डायरेक्टर निखिल आनंद कहते हैं, 'मुझे बहुत खुशी है कि इतिहास में पहली बार नॉर्थ-ईस्ट से कोई विजेता 'मिस दिवा' का खिताब जीती हैं। यह वाकई एक यादगार पल है। हमें तीन ऐसी विजेता मिली हैं जो 'मिस टीन ग्रैंड', 'मिस टीन यूनिवर्स' और 'मिस टीन अर्थ' में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी'।