फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रश्मिका एकमात्र अभिनेत्री जो कितने भी घंटे काम करती हैं’, ‘द गर्लफ्रेंड’ के निर्माता ने की एक्ट्रेस की तारीफ

Mon, 27 Oct 2025 05:00 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashmika Mandanna Work Shift: दीपिका पादुकोण को लेकर छिड़े आठ घंटे काम करने के मुद्दे पर अब निर्माता एसकेएन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसको लेकर रश्मिका मंदाना की तारीफ की है।

विज्ञापन
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम-@rashmika_mandanna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपिका पादुकोण के ‘स्पिरिट’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से बाहर होने के बाद, आठ घंटे काम करने की शिफ्ट को लेकर एक नई बहस छिड़ी हुई है। अब काम के घंटों की शिफ्ट के मुद्दे पर रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ के प्रोड्यूसर एसकेएन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एसकेएन ने रश्मिका की तारीफ करते हुए उन्हें एकमात्र ऐसी अभिनेत्री बताया जिस पर ऐसी कोई पाबंदी नहीं है।

रश्मिका काम को घंटों के हिसाब से नहीं देखतीं

विज्ञापन

फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ से जुड़े एक इवेंट में बोलते हुए निर्माता एसकेएन ने काम के घंटों की मांग न करने के लिए रश्मिका मंदाना की तारीफ की। इस दौरान उन्होंने दीपिका पादुकोण के मुद्दे जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे समय में जब इस बात पर बहस चल रही है कि कितने घंटे काम करना चाहिए, पूरे भारत में केवल एक ही अभिनेत्री है जो जितने घंटे काम करने की जरूरत हो, करने को तैयार है। रश्मिका काम को घंटों के लिहाज से नहीं, बल्कि प्यार से देखती हैं। उनकी प्रतिबद्धता समय की पाबंदी पर है, न कि किसी सीमा पर। यही वजह है कि सभी को लगता है कि रश्मिका परिवार का हिस्सा हैं। इस दौरान रश्मिका अपनी तारीफ सुनकर बगल में खड़ी मुस्कुराती रहीं। 

दीपिका के ‘स्पिरिट’ से बाहर होने के बाद छिड़ी थी बहस
आठ घंटे काम की शिफ्ट को लेकर बहस तब छिड़ी जब दीपिका संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित ‘स्पिरिट’ से अलग हो गईं। इसके बाद कहा गया कि रश्मिका के फिल्म से बाहर होने की वजह उनके आठ घंटे काम करने की मांग करना था। इसको लेकर दीपिका और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के बीच थोड़ी तनातनी भी देखने को मिली थी। इसके बाद हाल ही में इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए दीपिका ने एक इंटरव्यू में कहा कि एक महिला होने के नाते, अगर यह दबाव डालने जैसा लग रहा है, तो ऐसा ही हो। इंडस्ट्री के कई प्रमुख पुरुष सितारे कई साल से बिना किसी चर्चाओं के 8 घंटे की शिफ्ट में काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः 'मिर्जापुर द फिल्म' में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री, सोशल मीडिया पर शेयर कर दी जानकारी; लिखा- 'यकीन नहीं हो रहा'

‘थामा’ के बाद ‘द गर्लफ्रेंड’ में नजर आएंगी रश्मिका
रश्मिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी हालिया रिलीज ‘थामा’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। इसके अलावा वो जल्द ही ‘द गर्लफ्रेंड’ में नजर आएंगी। साथ ही रश्मिका शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ ‘कॉकटेल 2’ की भी शूटिंग कर रही हैं। ‘द गर्लफ्रेंड’ 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें