परिवार के लिए खास थे अभिनेता
माइकल राइट के निधन की खबर शेयर करते हुए उनकी पत्नी सुजैन राइट ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'बहुत दुख और दिल में भारीपन के साथ मैं अपने प्यारे पति माइकल राइट के निधन की खबर शेयर कर रही हूं।' उन्होंने आगे लिखा, 'माइकल एक पति, पिता, दादा, प्रियजन, दोस्त और एक असाधारण कलाकार थे, जिनके काम ने कई पीढ़ियों को प्रभावित किया। हमारा परिवार एक बहुत बड़े और बेहद निजी नुकसान का दुख मना रहा है। हम समझते हैं कि माइकल कितने लोगों के लिए कितने खास थे, और हम उस प्यार, प्रार्थनाओं, यादों और संवेदनाओं के लिए आभारी हैं जो लोग पहले ही साझा कर रहे हैं।'
दोस्त ने किया याद
'द फाइव हार्टबीट्स' में उनके साथ काम करने वाले एक्टर लियोन रॉबिन्सन ने भी राइट को श्रद्धांजलि दी और फ़िल्म में उनके साथ किए गए काम के असर को याद किया।
माइकल राइट का काम
'द फाइव हार्टबीट्स' से पहले ही माइकल राइट ने एक प्रतिभाशाली अभिनेता के तौर पर अपनी पहचान बना ली थी। उनकी शुरुआती अहम फिल्मी भूमिकाओं में से एक 'द वांडरर्स' (1979) थी, जिसमें उन्होंने 'डेल बॉम्बर्स' के लीडर क्लिंटन का किरदार निभाया था।
उन्हें 1983 में फिल्म 'स्ट्रीमर्स' के लिए आलोचकों से काफी तारीफी मिली। कार्लाइल के तौर पर उनके अभिनय के लिए उन्हें वेनिस फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का 'वोल्पी कप' मिला, जो उनके शुरुआती करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक थी।