फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 20: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 20’ कब और कहां देखें? जानें प्रीमियर डेट, टाइम और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Sat, 22 Aug 2026 10:50 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 20 Premiere Date: टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। जानिए कब से शुरू होगा शो और इस बार क्या कुछ होगा खास। 

विज्ञापन
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शो का नया सीजन यानी 'बिग बॉस 20' जल्द ही शुरू होने वाला है और इस बार भी सलमान खान शो को होस्ट करते नजर आएंगे। मेकर्स ने शो के कई प्रोमो भी जारी कर दिए हैं, जिनमें इस सीजन की थीम और नए ट्विस्ट की झलक देखने को मिल रही है।

कब शुरू होगा 'बिग बॉस 20'?

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बिग बॉस 20' का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होगा।
  • हर बार की तरह इस बार भी शो की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में होने की उम्मीद है।
  • मेकर्स इस सीजन में कुछ नए ट्विस्ट और अलग तरह के टास्क लेकर आने की तैयारी में हैं।
  • प्रोमो को देखकर भी साफ है कि इस बार शो में काफी सस्पेंस और ड्रामा देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया

कहां देख सकते हैं 'बिग बॉस 20'?
'बिग बॉस 20' का प्रीमियर और इसके रोजाना आने वाले एपिसोड कलर्स टीवी पर देखे जा सकेंगे। वहीं, जो दर्शक शो को मोबाइल या ऑनलाइन देखना पसंद करते हैं, उनके लिए यह जियो होटस्टार पर स्ट्रीम होगा।

जेनिफर विंगेट और आशीष चंचलानी - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस 20' में कौन-कौन आ सकता है?

मेकर्स ने अभी तक शो के कंटेस्टेंट्स की ऑफिशियल लिस्ट जारी नहीं की है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में कई सेलेब्स के नाम संभावित कंटेस्टेंट्स के तौर पर सामने आ रहे हैं। इनमें ये बड़े नाम शामिल हैं- 
  • रजत बेदी
  • नीति टेलर
  • जेनिफर विंगेट
  • आशीष चंचलानी
  • जैन सैफी
  • आर्यन केल्विन
इसके अलावा दिग्गज बॉक्सर मैरी कॉम और एक्ट्रेस मौनी रॉय के नाम की भी चर्चा है। हालांकि, इन सभी नामों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में फैंस को कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट के लिए मेकर्स के ऑफिशियल ऐलान का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

'बिग बॉस 20' में सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस बार क्या खास होने वाला है?
हर सीजन की तरह 'बिग बॉस 20' में भी दर्शकों को खूब ड्रामा, दोस्ती, लड़ाई-झगड़े, नए रिश्ते और कई मजेदार पल देखने को मिल सकते हैं। सलमान खान की होस्टिंग शो में एक बार फिर चार चांद लगाने वाली है।

अब देखना होगा कि इस सीजन में कौन से कंटेस्टेंट्स घर में एंट्री लेते हैं और कौन अपनी हरकतों से दर्शकों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचता है।

ये भी पढ़ें- कौन हैं गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स? 16 की उम्र में शुरू की थी मॉडलिंग; कुछ ऐसे हुई अर्जुन रामपाल से पहली मुलाकात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें