फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Fantastic Four Teaser: स्पेस सेंटर से रिलीज हुआ द फैंटास्टिक फोर का टीजर, मार्वल ने लॉन्च किए नए सुपरहीरोज

Tue, 04 Feb 2025 06:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Fantastic Four- First Steps: मार्वल्स की आगामी सुपरहीरो फिल्म 'द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स' का टीजर रिलीज हो गया है। जानते हैं कैसा है...
विज्ञापन
The Fantastic Four - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्वल्स की आगामी सुपरहीरो फिल्म 'द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स' फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। एक भव्य इवेंट में इस सुपरहीरो फिल्म का टीजर बड़े ही दिलचस्प अंदाज में लॉन्च किया गया। टीजर जारी होने से करीब घंटेभर पहले इस तरह दिखाया गया, जैसे किसी मिसाइल का परीक्षण हो रहा हो। ट्रेलर लॉन्च इवेंट को हंट्सविल, अलबामा स्थित अमेरिकी अंतरिक्ष एवं रॉकेट सेंटर से प्रसारित किया गया।

विज्ञापन

'द फैंटास्टिक फोर' - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञान, रोमांच और रोमांस का तड़का
आज मंगलवार को जारी इस सुपरहीरो फिल्म का टीजर साइंस फिक्शन फिल्मों के शौकीनों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। मार्वल्स की इस फिल्म का निर्देशन मैट शाकमन ने किया है। इसे मार्वल्स ने प्रोड्यूस किया है। वहीं, वॉल्ट डिज्नी स्टूडियो मोशन पिक्चर्स ने डिस्ट्रीब्यूशन का जिम्मा लिया है। यह मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की 37वीं फिल्म है।


क्या है फिल्म की कहानी और कब होगी रिलीज?
यह फिल्म 1960 के दौर में सेट हैं। फिल्म की कहानी कहानी चार दोस्तों और अंतरिक्ष यात्रियों की है, जिन्हें एक यात्रा के दौरान हुए हादसे में सुपरपॉवर्स मिल जाती हैं। इसके बाद चारों अपनी शक्तियों की मदद से बुरी ताकतों से दुनिया की रक्षा करते हैं। फैंटास्टिक फोर सीरीज की फिल्मों की बात करें तो फैटास्टिक फोर (2005) और फैंटास्टिक फोर: राइज ऑफ द सिल्वर सर्फर (2007) सहित चार फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स फिल्म 25 जुलाई 2025 को अमेरिका में रिलीज होगी। 

द फैंटास्टिक फोर - फोटो : वीडियो ग्रैब
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
टीजर पर यूजर्स की प्रतिक्रिया आ रही है। यूजर्स लिख रहे हैं, 'परफेक्ट'। एक यूजर ने लिखा, 'ऐसा लग रहा है जैसे कोई डॉक्यूमेंट्री हो, आंखों में आंसू आ गए'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इसे देखकर ऐसी खुशी महसूस हुई, जैसे बच्चों को होती है। मार्वल्स की फैमिली को देखने के लिए उत्साहित हूं'।
विज्ञापन

ये सितारे आएंगे नजर
पेड्रो पास्कल, वनेसा किर्बी, जोसेफ क्विन, एबन मॉस-बचराच जैसे सितारे इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म में एक्टर पेड्रो पास्कल वैज्ञानिक रीड रिचर्ड्स उर्फ मिस्टर फैंटास्टिक के किरदार में नजर आएंगे। एक्ट्रेस वनेसा किर्बी इसमें सू स्ट्रॉम उर्फ इनविजिबल वुमन के रोल में होंगी। जोसेफ क्विन इस फिल्म में जानी स्ट्रॉम उर्फ ह्यूमन टॉर्च का किरदार निभाएंगे। वहीं एक्टर एबन मॉस-बचराच इस कहानी में बेन ग्रिम उर्फ द थिंग के रोल में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें