बीती रात लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर ऑस्कर अवार्ड 2024 संपन्न हुए। इस पुरस्कार समारोह में फिल्म 'ओपेनहाइमर' का जलवा बरकरार रहा। किलियन मर्फी की यह फिल्म 13 अलग-अलग श्रेणियों में नामांकित हुई थी। वहीं इस फिल्म ने एक दो नहीं बल्कि सात श्रेणियों के पुरस्कार को अपने नाम किया।
बीती रात लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर ऑस्कर अवार्ड 2024 संपन्न हुए। इस पुरस्कार समारोह में फिल्म 'ओपेनहाइमर' का जलवा बरकरार रहा। किलियन मर्फी की यह फिल्म 13 अलग-अलग श्रेणियों में नामांकित हुई थी। वहीं इस फिल्म ने एक दो नहीं बल्कि सात श्रेणियों के पुरस्कार को अपने नाम किया। अब ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। आइए आपको बताते हैं आप कब और कहां इस फिल्म को देख पाएंगे-
विज्ञापन
जियो सिनेमा पर दिखेगा 'ओपेनहाइमर'
साल 2023 में अगर किसी एक फिल्म ने पूरी दुनिया में धूम मचाई तो वह फिल्म 'ओपेनहाइमर' है। किलियन मर्फी ने अपने दमदार अभिनय से इस फिल्म को बेहतरीन बना दिया। अब क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी यह फिल्म ओटीटी प्लेटफ्रॉम पर रिलीज होने के लिए तैयार है। दर्शक 'ओपेनहाइमर' को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जियो सिनेमा पर इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं।
क्रिस्टोफर नोलन को मिला पहला ऑस्कर
क्रिस्टोफर नोलन जब 'ओपेनहाइमर' का निर्देशन कर रहे होंगे तब उन्हें भी नहीं आइडिया रहा होगा कि उनकी यह फिल्म इतनी बड़ी हिट हो जाएगी। सिर्फ हॉलीवुड में नहीं बल्कि दुनिया भर के दर्शकों ने इस फिल्म को काफी सराहा है। क्रिस्टोफर नोलन को उनकी इस फिल्म के लिए उन्हें पहला ऑस्कर अवार्ड मिला है। उन्हें साल 2024 के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ऑस्कर अवार्ड दिया गया है।
21 मार्च 2024 को करेगी स्ट्रीम 'ओपेनहाइमर'
फिल्म 'ओपेनहाइमर' में किलियन मर्फी ने अहम भूमिका में नजर आए थे। उनके अलावा इस फिल्म में एमिली ब्लंट, मैट डेमन और रॉबर्ट डाउनी जूनियर भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरते दिखाई दिए थे। अब दर्शक इस फिल्म को जियो सिनेमा पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में 21 मार्च 2024 को देख पाएंगे।