फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navneet Malik: फिल्म हिट कराने के लिए झूठा प्यार करने की दी गई सलाह, 'द भूतनी' के एक्टर का खुलासा

Mon, 28 Apr 2025 06:28 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Bhootnii Actor on Fake Relationship: अभिनेता नवनीत मलिक ने खुलासा किया है कि फिल्में हिट कराने के लिए लोग कुछ भी करते हैं। उन्होंने कहा वह एक तरीका जानकर हैरान थे।
विज्ञापन
नवनीत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम @navneet.malik1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता नवनीत मलिक फिल्म 'द फ्रीलांसर', 'लव हॉस्टल' और 'दीवानियत' के लिए जाने जाते हैं। वह जल्द ही संजय दत्त के साथ फिल्म 'द भूतनी' में नजर आने वाले हैं। एक्टर ने हाल ही में बताया कि इंडस्ट्री में रहने के लिए उन्हें एक अजीब काम करने के लिए कहा गया। इसके बारे में जानकर वह हैरान थे। आइए जानते हैं वह कौन सा काम था?

विज्ञापन

डेटिंग की अफवाह उड़ाने पर हैरान थे एक्टर
नवनीत मलिक ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा 'मेरी फिल्म से पहले किसी ने मुझे कहा कि आप अपने साथी कलाकार के साथ डेटिंग की अफवाहें क्यों नहीं उड़ाते? इसके बारे में लोग बात करेंगे तो इससे माहौल बनेगा।' ये बात सुनकर एक्टर हैरान थे और इस पर यकीन नहीं कर पा रहे थे। 
Shah Rukh Khan: जब शाहरुख खान ने बताया था जवान बने रहने का राज, कहा- मैं खुद को रोकता नहीं...

'द भूतनी' में नजर आएंगे संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम@duttsanjay
डेटिंग की अफवाह के बाद लोग फिल्म देखते हैं
नवनीत ने कहा 'बॉलीवुड में यह एक ट्रेंड बन गया है। फिल्म की रिलीज के पहले अफवाह उड़ती है कि फिल्म के सह-कलाकार एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुछ लोग अपनी फिल्म हिट कराने के लिए यह फॉर्मूला अपनाते हैं। अफवाहों वाला रोमांस सुर्खियों में रहता है। इससे आपका ध्यान फिल्म की तरफ जाता है। इसके बाद लोग फिल्म देखते हैं। उनके लिए ये कारोबार का दूसरा तरीका है। पर मेरे लिए ये गलत है।'
Pahalgam Attack: पहलगाम हमले पर उठाए गए अभिनेता के कदम का यूजर्स ने किया स्वागत, बोले- आप पर फख्र है

झूठे रिश्ते नहीं बना सकते नवनीत
उन्होंने कहा 'मैं अपनी जिंदगी का मजाक नहीं बना सकता। मैं वहां से आता हूं जहां पर रिश्तों की कुछ इज्जत है। मैं ध्यान आकर्षित करने के लिए झूठे रिश्ते नहीं बना सकता। हो सकता है कि ये तरीका कुछ लोगों को ठीक लगे लेकिन मुझे ये पसंद नहीं। मेरे लिए इज्जत और सच्चाई बहुत जरूरी है।'
विज्ञापन

नवनीत का वर्कफ्रंट
नवनीत के काम की बात करें तो उन्होंने 'हीरोपंती 2' और 'लव होस्टल' से दर्शकों का दिल जीता है। भूतनी में अदाकारी करने के बारे में उन्होंने कहा 'संजय दत्त के तौर पर अभिनय करना आसान नहीं है। यह एक जिम्मेदारी है जो आपके कंधों पर है। मैंने अपना 200 फीसद दिया है।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें