फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Bengal Files X Review: विवेक अग्निहोत्री की बंगाल फाइल्स को देखकर हिल गए लोग, बोले- ‘फिल्म नहीं आईना है’

Fri, 05 Sep 2025 10:49 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Bengal Files Twitter Reaction: रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी ‘द बंगाल फाइल्स’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जानिए फिल्म देखकर लौटे लोगों ने एक्स पर दी कैसी प्रतिक्रियाएं।
विज्ञापन
द बंगाल फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवेक अग्निहोत्री की ‘फाइल्स’ सीरीज की आखिरी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज से पहले ही तमाम तरह की चर्चाओं और कंट्रोवर्सी का हिस्सा बन चुकी है। अब जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, तब जानते हैं फिल्म देखकर लौटे लोगों का कैसा है रिएक्शन और एक्स पर उन्होंने दीं क्या प्रतिक्रियाएं।

सिर्फ फिल्म नहीं आईना है

विज्ञापन

फिल्म को मिल रहीं शुरुआती प्रतिक्रियाओं में अधिकांश लोग फिल्म की तारीफ कर रहे हैं और इसे एक हार्ड हिटिंग फिल्म बता रहे हैं। एक यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, ‘द बंगाल फाइल्स सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि आईना है। एक ऐसा आईना जो दिखाता है कि बंगाल के रक्तरंजित अतीत को संयोग से नहीं, बल्कि साजिश के तहत दफनाया गया। यह फिल्म आपको न सिर्फ जो हुआ उस पर, बल्कि उन लोगों पर भी गुस्सा दिलाती है जो अब भी झूठ का बचाव कर रहे हैं।’
 

 

आपको हिलाकर रख देगी फिल्म

विज्ञापन

एक अन्य यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए इसे शानदार, गंभीर और हिलाकर रख देने वाली फिल्म बताया है। लोगों से फिल्म देखने की अपील करते हुए यूजर का कहना है कि इस फिल्म को सच्चाई जानने के लिए देखना चाहिए।
 

 

दिल दहला देने वाली है कहानी
कुछ लोगों ने फिल्म को दिल दहला देने वाला अनुभव बताया। एक यूजर ने कहा कि यह फिल्म डायरेक्ट एक्शन डे (1946) की भयावहता को अपनी तीव्रता, बेहतरीन कहानी और दिल दहला देने वाले दृश्यों के साथ जीवंत करने का साहस कराती है। लोगों ने फिल्म के निर्देशन और पल्लवी जोशी व नमाशी चक्रवर्ती के अभिनय की भी तारीफ की है।
 




आंखें खोल देगी फिल्म
एक अन्य यूजर ने फिल्म को आंखे खोल देने वाला बताया और ऐसी कहानी को दिखाने के लिए निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का भी शुक्रिया जताया। एक और यूजर ने भी फिल्म की तारीफ की है। वहीं कई दर्शकों ने फिल्म को एक जरूरी फिल्म बताया है और इसे देखने की अपील की है।









नोआखली दंगों पर आधारित है फिल्म
विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित ‘द बंगाल फाइल्स’ 1946 के कलकत्ता हत्याओं और नोआखली दंगों पर आधारित है। फिल्म की स्टारकास्ट में अनुपम खेर के अलावा पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती, सिमरत कौर रंधावा, पुनीत इस्सर, सास्वता चटर्जी, नमाशी चक्रवर्ती, राजेश खेरा, प्रियांशु चटर्जी और दिब्येंदु भट्टाचार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें