फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Bengal Files: अनुपम खेर ने लोगों से की बंगाल फाइल्स देखने की अपील, रिलीज पर मेकर्स को दीं शुभकामनाएं

Fri, 05 Sep 2025 10:12 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anupam Kher On The Bengal Files: अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी आगामी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ की रिलीज पर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री समेत पूरी फिल्म की कास्ट को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही लोगों से फिल्म देखने की अपील भी की है।
विज्ञापन
अनुपम खेर और द बंगाल फाइल्स की पूरी टीम - फोटो : एक्स@AnupamPKher
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी विवेक अग्निहोत्री की आगामी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अब फिल्म की रिलीज को लेकर फिल्म की कास्ट में शामिल अनुपम खेर ने लोगों से फिल्म देखने की अपील की है। साथ ही उन्होंने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और ‘द बंगाल फाइल्स’ की टीम को शुभकामनाएं भी दी हैं।

अनुपम खेर ने दी शुभकामनाएं

विज्ञापन

अनुपम खेर ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म से जुड़ी एक पोस्ट की है। इस पोस्ट में अनुपम ने फिल्म की स्क्रीनिंग से दो तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें एक तस्वीर में अनुपम अकेले रेड कार्पेट पर खड़े पोज दे रहे हैं। जबकि दूसरी तस्वीर में निर्देशक विवेक अग्निहोत्री समेत फिल्म की पूरी कास्ट नजर आ रही है। इन तस्वीरों के साथ ही अनुपम ने कैप्शन में लिखा है, ‘विवेक अग्निहोत्री, पल्लवी जोशी और अभिषेक अग्रवाल समेत द बंगाल फाइल्स की पूरी टीम को फिल्म की रिलीज के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। यह हमारे समय के लिए एक महत्वपूर्ण फिल्म है। जाइए और इसे थिएटर्स में देखिए।’
 

 

फिल्म में महात्मा गांधी के किरदार में हैं अनुपम

विज्ञापन

विवेक अग्निहोत्री की फाइल्स सीरीज की नई फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ में अनुपम खेर महात्मा गांधी की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म से उनका लुक सामने आते ही चर्चा का विषय बन गया था। अनुपम खेर के इस रोल को लेकर विवेक अग्निहोत्री ने अमर उजाला को बताया था कि पहले अभिनेता ने इस रोल को करने से मना कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने किसी और को फिल्म में कास्ट किया था। हालांकि, बाद में अनुपम खेर ने खुद विवेक अग्निहोत्री को फोन करके कहा कि वो इस फिल्म को करना चाहते हैं।

यह खबर भी पढ़ेंः Baaghi 4 vs The Bengal Files: एडवांस बुकिंग में आगे ‘बागी 4’, विशेषज्ञों को ‘द बंगाल फाइल्स’ से उम्मीद

नोआखली दंगों पर आधारित है फिल्म
विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित ‘द बंगाल फाइल्स’ 1946 के कलकत्ता हत्याओं और नोआखली दंगों पर आधारित है। फिल्म की स्टारकास्ट में अनुपम खेर के अलावा पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती, सिमरत कौर रंधावा, पुनीत इस्सर, सास्वता चटर्जी, नमाशी चक्रवर्ती, राजेश खेरा, प्रियांशु चटर्जी और दिब्येंदु भट्टाचार्य शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें