फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर बैठे देखें विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स', इस तारीख को ओटीटी पर होगी रिलीज

Sat, 08 Nov 2025 05:47 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Bengal Files OTT Release: अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और मिथुन चक्रवर्ती की अदाकारी वाली फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
'द बंगाल फाइल्स - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' पांच सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। अब इस फिल्म को घर बैठे देख सकते हैं, क्योंकि यह ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, सिमरत कौर और शाश्वत चटर्जी ने अभिनय किया है।
विज्ञापन

इस तारीख को ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
'द बंगाल फाइल्स' 21 नवंबर को जी5 पर रिलीज होने वाली है। इंस्टाग्राम पर जी5 ने एक वीडियो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। जी5 के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज ने लिखा है 'दफन आवाजों को अब रास्ता मिल गया है। बंगाल का सबसे साहसी अध्याय दहाड़ने के लिए तैयार है। द बंगाल फाइल्स 21 नवंबर को जी5 पर प्रीमियर होगी।'
 

दंगों पर आधारित है फिल्म
'द बंगाल फाइल्स' के लेखक और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री हैं। यह फिल्म एक राजनीतिक ड्रामा है। फिल्म में नोआखली दंगों के बारे में दिखाया गया है। इसमें हिंसा और उसके बाद की कहानी को दिखाया गया है।

यह खबर भी पढ़ें: एआई पर रश्मिका मंदाना की क्या है राय? आम लड़की का उदाहरण देकर की यह मांग
विज्ञापन

फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ - फोटो : x
फिल्म पर विवेक अग्निहोत्री ने रखी राय
फिल्म की ओटीटी रिलीज पर विवेक अग्निहोत्री ने कहा 'द बंगाल फाइल्स सिर्फ एक फिल्म नहीं है। यह रिमाइंडर है। इस कहानी के जरिए हम बंगाल के दर्द, साहस और सच्चाई को सामने लाना चाहते थे। मुझे खुशी है कि यह कहानी अब जी5 के जरिए हर घर तक पहुंचेगी। हर उस दर्शक तक जो जानना चाहता था कि आखिर क्या हुआ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें