मालविका मोहनन और सिद्धांत चतुर्वेदी की आगामी फिल्म 'युध्रा' में दोनों के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। फिल्म में दोनों के बीच कई इंटिमेट दृश्य भी फिल्माए गए हैं, जिनपर अभिनेत्री ने खुल कर बात की है।
मालविका मोहनन साउथ फिल्मों की जानी-पहचानी अभिनेत्री हैं। वह मुख्य रूप से मलयालम और तमिल फिल्मों में काम करती हैं। हिंदी फिल्मों में वह पहली बार माजिद मजीदी की बियॉन्ड द क्लाउड्स में नजर आई थीं। अब एक बार फिर वह हिंदी दर्शकों का दिल जीतने वापस आ रही हैं। उनकी फिल्म युध्रा जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म में उनके और अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस फिल्म का पहला गाना साथिया कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ था, जिसमें दोनों के किरदारों की शानदार प्रेम कहानी देखने को मिली है। हाल में ही अभिनेत्री ने न्यूज 18 इंडिया शोशा को दिए एक इंटरव्यू में फिल्म में अपने और सिद्धांत चतुर्वेदी के केमिस्ट्री पर खुल कर बात की है।
विज्ञापन
साउथ फिल्मों में नजर आती हैं मालविका
मलयालम फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'पट्टम पोले' से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री हिंदी फिल्मों में भी जलवा बिखेरने को तैयार हैं। युध्रा फिल्म के गाने, टीजर और ट्रेलर में उन्हें काफी पसंद किया गया है। एक गाने में मालविका और सिद्धांत की समुदंर के बीच काफी इंटिमेसी वाली दृश्य शूट किए गए हैं, जिनमें दोनों के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। अभिनेत्री ने इन दृश्यों की शूटिंग को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि इंटिमेट दृश्यों को फिल्माना कोई आसान काम नहीं है।
Madam Sapna: सपना चौधरी की बायोपिक ‘मैडम सपना’ पर काम शुरू, यो यो हनी सिंह ने किया सबसे बड़ा एलान
विज्ञापन
किसिंग सीन से पहले के ज्यादातर पल मजेदार होते हैं
मालविका ने कहा, "इंटिमेसी को फिल्माना और कैमरे पर सहज दिखाना आसान नहीं है। आजकल, सेट पर इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर हैं, जो बहुत अच्छी बात है। सीमाओं को जानना काफी महत्वपूर्ण है। इटिमेसी वाले दृश्यों को फिल्माना इतना सहज और आसान नहीं है, लेकिन कोर्डिनेटर्स इसे आसान बना रहे हैं।" अभिनेत्री ने कहा कि इस फिल्म के गाने 'साथिया' को फिल्माते हुए एक बड़ी चुनौती सामने आई। उन्होंने कहा, "इंटिमेसी से ज्यादा हम गाने की शूटिंग के दौरान ठंड को लेकर चिंतित थे। उस गाने में हमें किस करना था, हम बीच लहरों में भींगे हुए खड़े थे और ठंड लग रही थी। हमारे दिमाग में बस यही चीज थी कि हमें किस करना है।"