फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘थामा’ का नया गाना ‘पॉइजन बेबी’ रिलीज, मलाइका अरोड़ा के ठुमकों ने दर्शकों को किया दीवाना

Tue, 14 Oct 2025 12:41 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Poison Baby: बॉलीवुड की आगामी फिल्म 'थामा' का नया गाना 'पॉइजन बेबी' रिलीज हो गया है, जिसमें मलाइका अरोड़ा अपनी अदाओं से नेटिजंस का ध्यान खींचती नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
पॉइजन बेबी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना अभिनीत आगामी फिल्म 'थामा' दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने फिल्म का नया सॉन्ग 'पॉइजन बेबी' रिलीज कर दिया है। इस गाने में मलाइका अरोड़ा के डांस मूव्स दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं। साथ ही ये गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। 

‘पॉइजन बेबी’ गाना रिलीज

विज्ञापन

'थामा' फिल्म के निर्माताओं ने 'पॉइजन बेबी' नाम का नया गाना रिलीज किया है। इस गाने में मलाइका अरोड़ा का जोशीला और हॉट अंदाज देखने को मिल रहा है। 3 मिनट 2 सेकेंड के इस गाने में अभिनेत्री डांस फ्लोर पर तहलका मचाती हुई नजर आ रही हैं। इस गाने में रश्मिका मंदाना भी मलाइका का बराबर साथ देती दिख रही हैं। आपको बताते चलें कि इस सॉन्ग में आयुष्मान खुराना का भी किरदार कुछ देर के लिए नजर आता है। 
 


गाने के बारे में
'पॉइजन बेबी' गाने को जैस्मीन सैंडलस, सचिन-जिगर और दिव्या कुमार द्वारा गाया गया है। वहीं गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने दिखाई दरियादिली, केबीसी प्रतियोगी से किए वादे को निभाया और दिया ये गिफ्ट; बदली जिंदगी

विज्ञापन


नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस गाने के रिलीज होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने कहा, 'मलाइका ने कमाल कर दिया।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'रश्मिका और मलाइका अरोड़ा के डांस मूव्स कमाल के हैं।' कई लोगों ने वीडियो में निर्देशक अमर कौशिक का कैमियो भी देखा और कहा, 'मुझे अमर कौशिक नजर आ रहे हैं।'

कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म 'थामा' का निर्माण दिनेश विजन और अमर कौशिक ने मिलकर किया है। यह मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं किस्त है। इसमें आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म दिवाली के अवसर पर 21 अक्तूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें