फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने दिखाई दरियादिली, केबीसी प्रतियोगी से किए वादे को निभाया और दिया ये गिफ्ट; बदली जिंदगी

Tue, 14 Oct 2025 12:01 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने दरियादिली दिखाते हुए केबीसी प्रतियोगी से किए वादे को पूरा किया है। जानिए अभिनेता ने क्या खास गिफ्ट दिया।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, जिन्हें बिग बी के नाम से जाना जाता है। अभिनेता ने पश्चिम बंगाल स्थित गांव के एक परिवार की मदद की है। आपको बताते चलें कि बिग बी ने केबीसी प्रतियोगी जयंत धुले से किया अपना वादा पूरा किया है, जिसने उनके परिवार को जिंदगी को बदल दिया। आइए जानते हैं पूरी खबर। 

बिग बी ने गिफ्ट में दिया शौचालय

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में पश्चिम बंगाल के हुगली स्थित आरामबाग गांव के रहने वाले जयंत धले से एक वादा किया था। जयंत 'केबीसी 16' में बतौर प्रतियोगी आए थे। इस दौरान उन्होंने बताया था कि उनके घर में शौचालय तो है, लेकिन उनकी मां और बहन के लिए कोई शौचालय नहीं है। उनकी स्थिति को बिग बी ने शो में उन्हें आश्वासन दिया था कि वह उनके परिवार को एक शौचालय देंगे। चाहे जयंत पुरस्कार राशि जीतें या नहीं। अपने वादे पर कायम रहते हुए, अभिनेता इसे पूरा कर दिया है। 

यह खबर भी पढ़ें: शाहरुख खान-आर्यन ने शेयर किया 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का बीटीएस वीडियो, साथ में है एक मजेदार ट्विस्ट, जानिए क्या?

विज्ञापन

जयंत और उनके परिवार ने बिग बी को किया धन्यवाद 
आज तक से बात करते हुए , ‘जयंत ने बिग का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, "मेरी मां और बहन के लिए कोई बाथरूम या वाशरूम नहीं था। अमिताभ बच्चन बहुत परेशान हुए और उन्होंने मुझसे वादा किया कि वह एक बनवाएंगे। ढाई महीने बाद, मैंने उनकी टीम से संपर्क किया और उन्होंने निर्माण के लिए 2 लाख रुपये भेजे। मैं इसे अपने जीवन का सबसे अच्छा जन्मदिन का तोहफा मानता हूं।’ जयंत की बहन शिखा धुले ने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं। अब मेरे घर में एक अच्छा शौचालय है। मैं उनका बार-बार शुक्रिया अदा करना चाहती हूं।’

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
अमिताभ बच्चन 83 वर्ष की आयु में भी इंडस्ट्री में बेहद सक्रिय हैं। अभिनेता के करियर वर्कफ्रंट की बात करें तो वो नितेश तिवारी की 'रामायण' में जटायु के रोल में नजर आएंगे। उनकी इस भूमिका को देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म साल 2026 में दीवाली पर रिलीज होगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें