फिल्म 'जन नायकन' का बॉक्स ऑफिस
फिल्म 'जन नायकन' की कमाई बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ पार हो चुकी है। यह 200 करोड़ क्लब की तरफ अपना रास्ता बना रही है। 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म अपने दूसरे सप्ताह में चल रही है। दूसरे वीकएंड पर इसने शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, कल सोमवार को कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई। कल इसने 3.85 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, आज मंगलवार को कमाई में और भी गिरावट देखी गई है। आज 13वें दिन इसने 1.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
फिल्म 'जन नायकन'
फिल्म 'जन नायकन' का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 180.86 करोड़ रुपये हो चुका है। यह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर विजय की आखिरी फिल्म है, क्योंकि अब वे पूरी तरह राजनीति में सक्रिय हैं। इस फिल्म में पूजा हेगड़े, प्रकाश राज और बॉबी देओल जैसे सितारे भी हैं।
- फिल्म 'जन नायकन' ने ओपनिंग डे पर 42.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया था।
- पहले सोमवार को कमाई 10.65 करोड़ रुपये रही थी।
- पहले वीक इसका टोटल कलेक्शन 153.55 करोड़ रुपये रहा था।
'द ओडिसी' का बॉक्स ऑफिस
क्रिस्टोफर नोलन निर्देशित इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। मगर, 'स्पाइडर मैन 4' की आमद के बाद कलेक्शन में गिरावट देखी जा रही है। कल सोमवार को इसने दो करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, आज मंगलवार को 19वें दिन इसने 2.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 154 करोड़ रुपये हो चुका है।