फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pradeep Rawat: नहीं रहे 'गजनी' फेम प्रदीप रावत, बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में निभाया था अश्वत्थामा का किरदार

Tue, 04 Aug 2026 09:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pradeep Rawat Death: अभिनेता प्रदीप रावत का निधन हो गया है। उन्होंने 'छत्रपति' और 'वीरम' सहित कई चर्चित फिल्मों में काम किया था। 'गजनी' में वे विलेन के रूप में नजर आए थे।
विज्ञापन
प्रदीप रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता प्रदीप रावत का निधन हो गया है। साउथ और बॉलीवुड फिल्म जगत की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता ने आज 04 अगस्त को दुनिया को अलविदा कहा। प्रदीप रावत 74 वर्ष के थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बीआर चोपड़ा के 'महाभारत' सीरियल से की थी। इसमें उन्होंने अश्वत्थामा का किरदार अदा किया था।

विज्ञापन

यशपाल शर्मा ने दी दुखद सूचना
अभिनेता यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर प्रदीप रावत के निधन की दुख सूचना साझा की है। यशपाल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर प्रदीप रावत को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा है, 'प्रदीप रावत, हमारे गजनी। लगान के देवा को विनम्र श्रद्धांजलि'। बता दें कि फिल्म 'लगान' में प्रदीप रावत ने देवा सिंह सोढी का किरदार निभाया था।
 
'महाभारत' में प्रदीप रावत - फोटो : साभार@imdb
'महाभारत' ने दिलाई घर-घर में पहचान
प्रदीप रावत मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर से ताल्लुक रखते थे। वहीं उनका जन्म हुआ था। उनका लाइटिंग और कैमरों की दुनिया तक का सफर आसान नहीं था। शुरुआत में उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा, लेकिन फिर अनुभवी फिल्ममेकर बी.आर. चोपड़ा की नजर उनकी शानदार पर्सनैलिटी पर पड़ी। इसी वजह से उन्हें 'महाभारत' में अश्वत्थामा का रोल मिला। इस रोल ने रावत को घर-घर में लोकप्रियता दिलाई। उनके करियर में एक अहम मोड़ साबित हुआ, जिससे सिनेमा में बड़े मौकों के दरवाजे खुले।

विज्ञापन

प्रदीप रावत फिल्म 'गजनी' में - फोटो : साभार@imdb

इन फिल्मों में किया था काम
प्रदीप रावत ने 'अग्निपथ', 'बागी', 'कोयला', 'मेजर साहब' और 'सरफरोश' जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया था। उन्होंने अधिकांश फिल्मों में सपोर्टिंग रोल निभाए। बावजूद इसके उन्होंने अपनी अच्छी पहचान बनाई।  जब आमिर खान की 'गजनी' रिलीज हुई, तो बहुत कम लोगों को उम्मीद थी कि यह कमर्शियल रिकॉर्ड तोड़ेगी। यह फिल्म प्रदीप रावत के करियर के लिए भी एक माइलस्टोन बनी। आज भी, 'गजनी' का नाम आमिर खान के ट्रांसफॉर्मेशन के साथ-साथ प्रदीप रावत की जबर्दस्त और डरावनी परफॉर्मेंस के लिए भी जाना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें