रजनीकांत-कमल हासन की अगली फिल्म का एलान
- फोटो : इंस्टाग्राम
कब होगी रिलीज?
राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन दोनों की अदाकारी का रंग जमेगा। वहीं, फिल्म के निर्देशन की कमान सुंदर सी संभालेंगे। यह फिल्म साल 2027 में पोंगल के अवसर पर भव्य स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
50 साल पुरानी है दोनों की दोस्ती
इस फिल्म में न सिर्फ सिनेमा के दो दिग्गज एक साथ नजर आएंगे, बल्कि अपने पांच दशकों की दोस्ती का भी जश्न मनाते दिखेंगे। दोनों सुपरस्टार की दोस्ती करीब 50 साल पुरानी है। इसके अलावा राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल के भी 44 साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर 'थलाइवर 173' का निर्माण हो रहा है। दोनों सितारों के फैंस बेहद उत्साहित हैं।
रजनीकांत का वर्क फ्रंट
रजनीकांत को इस साल फिल्म 'कुली' में देखा गया। यह फिल्म सिनेमा में उनके 50 साल पूरे होने के अवसर पर 14 अगस्त को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में नागार्जुन, सौबिन शाहिर, श्रुति हासन, रचिता राम, उपेंद्र और आमिर खान जैसे दिग्गज सितारे नजर आए थे। इसने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। यह 2025 की चौथी सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है। रजनीकांत फिलहाल अपनी 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' के सीक्वल की शूटिंग कर रहे हैं। नेल्सन द्वारा निर्देशित और 'जेलर 2' शीर्षक वाली इस फिल्म में रजनीकांत टाइगर मुथुवेल पांडियन की अपनी भूमिका में नजर आएंगे।