फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thalaivan Thalaivii X Review: 'जवान' के विलेन के दीवाने हुए फैंस, जानें दर्शकों को कैसी लगी 'थलाइवन थलाइवी'

Fri, 25 Jul 2025 12:56 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Thalaivan Thalaivii X Review Out: पंडिराज द्वारा निर्देशित और सत्य ज्योति फिल्म्स द्वारा निर्मित, यह फिल्म गांव में शादी के माहौल पर आधारित है। हंसी-मजाक से भरपूर है।
 
विज्ञापन
थलाइवन थलाइवी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय सेतुपति और नित्या मेनन की फिल्म 'थलाइवन थलाइवी' आज, 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म को देख कर दर्शक एक्स पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आइए जानते हैं दर्शकों को यह फिल्म कैसी लगी।
विज्ञापन

दर्शक ने की फिल्म की तारीफ
एक दूसरे यूजर ने फिल्म की जमकर तारीफ की है। उन्होंने एक्स पर लिखा है 'थलाइवन थलाइवी फिल्म कुछ ही सिनेमाघरों में क्यों लगाई गई है? भारतीय जोड़ों को यह फिल्म बहुत पसंद आएगी। यह उनकी जिंदगी से जुड़ी है।'
 

विजय सेतुपति की हुई तारीफ
एक एक्स यूजर ने फिल्म में विजय सेतुपति की तारीफ करते हुए लिखा है 'विजय सेतुपति ने हमें मर्दाना रूढ़ियों के बजाए भरोसेमंद नायक दिया है। थलाइवन थलाइवी में उन्होंने ऐसा ही किरदार निभाया है।'
 

दर्शक को कलाकारों का काम अच्छा लगा
एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है 'थलाइवन थलाइवी पारिवारिक दर्शकों के लिए बहुत अच्छी फिल्म है। फिल्म के कलाकार अपने फॉर्म में हैं। फिल्म का लेखन भावनात्मक और मजेदार है।'
 

दर्शक ने फिल्म को बताया बलॉकबस्टर
एक एक्स यूजर ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया है। उन्होंने लिखा है 'ब्लॉकबस्टर। निर्देशक पंडीराज इस बार एक संपूर्ण मनोरंजन और पारिवारिक मनोरंजन के साथ आए हैं। फिल्म का आखिरी हिस्सा, खासकर क्लाइमेक्स बहुत अच्छा है।'
सोशल मीडिया पर दर्शकों ने मुख्य जोड़ी के बीच की केमिस्ट्री की तारीफ की है। कई दर्शक विजय और नित्या की अदाकारी को दिल को छू लेने वाली बता रहे हैं। शुरुआत में फिल्म को लेकर ज्यादा चर्चा नहीं हुई थी, लेकिन ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म ने लोगों का ध्यान खींचा।
 
 
विज्ञापन

फिल्म के बारे में
पंडिराज द्वारा निर्देशित और सत्य ज्योति फिल्म्स द्वारा निर्मित, यह फिल्म गांव में शादी के माहौल पर आधारित है। हंसी-मजाक से भरपूर यह फिल्म एक सकारात्मक संदेश देती है। फिल्म में मैना नंदिनी, दीपा, रोशिनी हरिप्रियन और योगी बाबू जैसे सहायक कलाकारों ने अच्छी अदाकारी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें